Deepika Padukone On Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: दीपिका पादुकोण आलिया भट्ट की बहुत अच्छी दोस्त हैं। वहीं दीपिका रणबीर कपूर को डेट भी कर चुकी हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों अब काफी अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में दीपिका आलिया-रणबीर के बारे में और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी काफी बातें जानती हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण से एक गलती हो गई जिसको लेकर अभी चर्चा बनी हुई है कि दीपिका ने रणबीर और आलिया की शादी को लेकर खुलासा किया था। दीपिका ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उनके मुंह से आलिया की शादी को लेकर बात निकल गई थी।

फिल्म कैंपेनियन को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने गलती से मिस्टेक करते हुए रणबीर-आलिया को लेकर खुलासा कर दिया। इस इंटरव्यू में रणवीर सिंह,दीपिका, आयुष्मान खुराना, विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) और मनोज बाजपेई भी मौजूद थे। ऐसे में देवराकोंडा से सवाल किया गया कि इंडियन सिनेमा में किस एक्टर से वह एडवाइस लेना पसंद करेंगें।

बिना शर्माए एक्टर ने दीपिका पादुकोण और उनके अलावा आलिया भट्ट का नाम ले लिया। साथ ही उन्होंने कहा था- ‘लेकिन दीपिका की शादी हो चुकी है।’ इतने में दीपिका ने जवाब दिया ‘आलिया भी शादी करने जा रही है।’ तभी आलिया ने अचानक से कहा- ‘एक्सक्यूज मी, ये तुम क्यों डिक्लेयर कर रही हो?’ इसके बाद दीपिका ने साफ किया कि वह सबके चेहरे देखना चाहती थीं।

Live Blog

16:24 (IST)26 Nov 2019
'जब मैंने पहली बार दीपिका को देखा था...'

रणबीर कहते हैं- ‘मुझे अच्छे से याद है जब मैंने पहली बार दीपिका को देखा था तब उन्होंने व्हाइट गंजी और व्हाइट लाइनन पैंट पहनी हुई थी। उन्होंने बन बनाया हुआ था।’ रणबीर ने बताया था दीपिका के अंदर बेस्ट चीज क्या है। रणबीर ने कहा था- ‘दीपिका में खास बात ये है कि वह निगेटिविटी से बिलकुल परे है। जब मैं उसके साथ होता हूं तो अपने आसपास बहुत कुछ अच्छा पाता हूं। मुझे अच्छा फील होता है।’

15:52 (IST)26 Nov 2019
लंच से कॉफी पर ऐसे बढ़़ी थी बात..

दीपिका ने कहा था- ‘हम लंच तक सीमित थे। लेकिन बाद में बात लंच से कॉफी पर आई, कॉफी से चीज केक और बाद में मूवी तक पहुंच गई। हमने जूहु के PVR सिनेमाज में मिस्टर बीन देखी थी। यहां खत्म नहीं हुआ, इसके बाद हम लॉन्ग ड्राइव्स पर आ गए। वह मुझे घर भी छोड़ा करता था। 23 फरवरी 2008 को हम एक दूसरे को मुख्य रूप में देखने लगे। अब हमें एक साल हो चुका है।’

15:14 (IST)26 Nov 2019
'वह पहली बार था जब हमारी बात हुई....'

दीपिका ने आगे कहा था- ‘डॉरिस उस वक्त मेरे साथ थीं, तभी उन्होंने रणबीर को फोन किया, इस बीच उन्होंने कहा कि तुम दोनों बात क्यों नहीं करते? वह पहली बार था जब हमारी बात हुई और हमने नंबर्स एक्सचेंज किए। कुछ दिनों बाद (साल 2017 जुलाई में) उन्होंने मुझे लंच के लिए पूछा। तो रणबीर ने मुझे फोन किया और पिक किया। इसके बाद हम मुंबई के Grand Hyatt लंच के लिए गए।’

14:33 (IST)26 Nov 2019
मेकअप आर्टिस्ट की मदद से करीब आए थे रणबीर-दीपिका

दीपिका ने बताया था-- ‘हम दोनों ने एक दूसरे के बारे में बहुत सुना था। हमारे कॉमन मेकअप आर्टिस्ट हुआ करते थे। भारत और डॉरिस। डॉरिस को हम अच्छे लगते थे उन्होंने मुझे बताया था कि रणबीर बहुत ही स्वीट लड़का है, हमें मिलना चाहिए।’

14:32 (IST)26 Nov 2019
कैसे हुई थी रणबीर कपूर और दीपिका की मुलाकात...?

रणबीर दीपिका की जोड़ी को पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया। फैंस अभी भी दीपिका रणबीर को साथ देखना पसंद करते हैं। रणबीर और दीपिका एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की लवस्टोरी किसी से छिपी नहीं है। इस कपल की प्रेम कहानी से लेकर ब्रेकअप तक के बारे में सभी को खबर है। लेकिन रणबीर दीपिका की पहली मुलाकात कैसी थी? क्या हुआ था उस वक्त? एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया था।

12:16 (IST)26 Nov 2019
रणबीर और आलिया के फैंस उन्हें साथ देखना बहुत पसंद करते हैं।

आलिया और रणबीर की साथ में इस तस्वीर को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया.। इस तस्वीर को 2,277,207 लाइक्स मिले..

11:37 (IST)26 Nov 2019
आलिया से पहले रणबीर और दीपिका थे रिलेशन में...

दीपिका पादुकोण आलिया भट्ट के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। करण जौहर के शो में भी दोनों साथ आई थीं। इस बीच भी उनके बीच रणबीर कपूर को लेकर बातें हुई थीं। बता दें, आलिया से पहले रणबीर और दीपिका एक रिलेशनशिप में लंबे वक्त तक रह चुके हैं। इसके बाद दीपिका पादुकोण  और रणबीर का ब्रेकअप हो गया। रणबीर के बाद दीपिका की लाइफ में रणवीर सिंह आए। दोनों ने साल 2018में नंवबर के महीने में धूमधाम से शादी की। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका ने अपनी पहली सालगिरह मनाई।  

11:25 (IST)26 Nov 2019
रणबीर आलिया की जबरदस्त बॉन्डिंग

आलिया रणबीर कपूर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अकसर शेयर करती रहती हैं। इससे दोनों की बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

11:17 (IST)26 Nov 2019
रणबीर आलिया की शादी की खुशखबरी का इंतजार कर रहे फैंस..

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर काफी दिनों से खबरें चल रही हैं कि डेटिंग के बाद अब दोनों शादी कर सकते हैं। ऐसे में रणबीर-आलिया के फैंस को इस अच्छी खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर खबर खूब वायरल हुई वहीं अब एक बार फिर से आलिया-रणबीर की शादी को लेकर चर्चा हो रही है।