रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपने कॉप यूनिवर्स को और बड़ा करने का फैसला कर लिया है और इस बार इस यूनिवर्स में होगी लेडी सिंघम की एंट्री। बिल्कुल सही पढ़ा आपने, और ये लेडी सिंघम कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं। रोहित शेट्टी ने अपनी लेडी सिंघम के रूप में दीपिका का नाम अनाउंस कर दिया है। इससे पहले अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार इस यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं।

आज रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) का गाना ‘करेंट लगा रे’ (Current Laga Re) रिलीज हुआ। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। करेंट लगा रे… गाने में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। दोनों की इलेक्ट्रिफाइंग केमिस्ट्री देखने लायक है। गाने को खूब तारीफ मिल रही है।

यहां देखिए गाना-

‘सर्कस’ कब होगी रिलीज?

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े भी हैं। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है।