2010 में ही दीपिका एक घर की मालकिन बन गई थीं। उस समय उन्होंने मुंबई की सबसे ज्यादा मंहगी जगहों में 4 बीएचके का एक फ्लैट बुक करवाया था। यह फ्लैट मुंबई के पॉश एपार्टमेंट में 26वें फ्लोर पर बुक करवाया गया था। हाल ही में उन्होंने अपने नए घर के लिए 16 करोड़ रुपए दिए हैं। दरअसल, दीपिका ने उसी टावर में एक और फ्लैट बुक करवाया है। उन्होंने 30वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 3001 बुक करवाया है। इस फ्लैट की कीमत 40 करोड़ रुपए है। इसे वो अपनी जिंदगी के सबसे स्पेशल मैन को गिफ्ट कर रही हैं। इससे पहले की आप सोचें कि यह उनके ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह हैं तो हम आपको बता दें कि आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। एक्ट्रेस अपने पिता प्रकाश पादुकोण को यह फ्लैट गिफ्ट कर रही हैं। सूत्र के अनुसार प्रकाश पादुकोण इस कॉम्प्लैक्स की खूबसूरती से प्रभावित हुए थे। जिसमें चलने के लिए पगडंडी, स्विमिंग पूल के साथ ही बैडमिंटन और स्कवैश कोर्ट भी है। जिसके बाद दीपिका ने सोचा कि यह उनके हेल्थ कॉन्शियस पिता के लिए बेस्ट होगा।
एक दूसरे को बर्दाशत नहीं करती दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ; ऐसे करती हैं एक-दूसरे को अवॉयड
अब स्टार पूरी तरह से इसी कोशिश में हैं कि मुंबई में उनका परिवार आराम से रह सके और यह उनके लिए घर बन सके। फिलहाल एक्ट्रेस का परिवार बैंगलोर में रहता है। उनके लिए घर की फिनिशिंग लगभग हो चुकी है और इसमें इटैलियन फिटिंग्स की गई है। दीपिका को घर सजाने का बहुत शौक है। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपना घर सजाया है। एक्ट्रेस ने हैदराबाद बेस्ड सेलिब्रिटी डिजायनर विनिता चैतन्य से लाल और गोल्ड थीम से अपने घर को सजाया है। अब एक्ट्रेस और उनका परिवार एक ही अपार्टमेंट में रहेगा लेकिन अलग फ्लोर पर।
फिलहाल दीपिका अपनी हॉलीवुड मूवी ट्रिपल एक्स के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं उन्होंने संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म पद्मावती की शूटिंग भी शुरू कर दी है। बता दें कि सभी ने बाजीराव मस्तानी के रिलीज से पहले और रिलीज के बाद दोनों के बीच की जबर्दस्त केमिस्ट्री को देखा था। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों के बीच कोल्ड वार छिड़ी हुई है। दोनों के हॉलीवुड प्रोजेक्ट को कुछ हद तक इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। लेकिन अब दीपिका ने प्रियंका के साथ अपने कॉम्पिटिशन पर अपनी खामोशी तोड़ दी है। वॉग मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में मस्तानी ने कहा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।