एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण को संजय लीला बंसाली की पद्मावती के लिए 12.65 करोड़ रुपए फीस ऑफर हुई है। संजय लाली बंसाली की गोलियों की रासलीला रामलीला और बाजीराव मस्तानी के बाद पद्मावती में भी दीपिका नजर आएंगी। मुंबई मिरर ने एक नजदीकी सूत्र के हवाले से लिखा है, ‘राम लीला के लिए दीपिका को एक करोड़ रुपए फीस मिली थी, उसके दो साल बाद बाजीराव मस्तानी के लिए उन्हें सात करोड़ रुपए फीस मिली थी। अब उन्हें पद्मावती के लिए 12.65 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं। इसके साथ ही वे 10 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वालीं पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन जाएंगी।’
मिरर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ‘दीपिका को बंसाली प्रोडेक्शन की ओर से 13 जून को एक ईमेल मिला था, जिसमें उन्हें 12.65 करोड़ रुपए फीस ऑफर की गई है। दीपिका ने उस का जवाब उसी दिन ओके कर दिया।’ पद्मावती फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली है।
दीपिका हॉलीवुड मूवी xXx: Return of Xander Cage की शूटिंग से अभी वापस मुंबई लौटी हैं। दीपिका ट्रिपल एक्स में विन डीजल के साथ नजर आएंगी। दीपिका की पहली हॉलीवुड मूवी अगले साल 2017 में रिलीज होगी। दीपिका की पहली हॉलीवुड मूवी को लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा है।
पद्मावती की स्क्रिप्ट प्रकाश कपाड़िया ने लिखी है। जिन्होंने बंसाली के साथ देवदास, ब्लैक, सावंरिया, बाजीराव मस्तानी के लिए काम किया है। दीपिका की यह मूवी भी अगले साल 2017 में दिसंबर महीने में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस मूवी में रणवीर सिंह खिलजी की भूमिका निभाएंगे। संजय लीला बंसाली की इस पीरिएड रोमांस ड्रामा में खिलजी शासन के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी का पद्मावती के प्रति आकर्षण को दिखाया जाएगा। पद्मावती मेवाड़ राज्य की रानी थीं।
एक ही छत के नीचे जमकर झूमे रणबीर, रनवीर और दीपिका, देखिए PHOTOS





