बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी इंडस्ट्री की पॉपुलर और फेवरेट जोड़ियों में से एक है। बी-टाउन में लोगों दोनों को साथ में काफी पसंद करते हैं। कपल भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने हसबैंड रणवीर के लिए सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। उन्होंने इस प्यार भरे नोट को फ्रेंडशिप डे के मौके पर लिखी है, जो कि खूब वायरल हो रही है। दीपिका ने रणवीर को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है, जिससे उन्होंने शादी की है। इस पोस्ट को उन्होंने एक्टर को टैग भी किया गया है।
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने बीते दिन फ्रेंडशिप डे अपने पति रणवीर सिंह के साथ मनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हसहैंड के लिए एक नोट शेयर किया था। उन्होंने शुरुआत में लिखा, ‘अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करो। मैं इस बात गंभीरता के साथ कह रही हूं। आप जिसे प्यार करते हो उसमें खुशहाल दोस्त और सबसे मजबूत इंसान पाते हो। ऐसा व्यक्ति जो आपके बारे में बहुत ज्यादा बोलता हो। जिसके साथ आप हंस सकते हो। ये उस तरह की हंसी हो, जिससे आपके पेट में दर्द हो जाए।’

एक्ट्रेस पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘प्यार ना करने के लिए जीवन बहुत छोटा है, जो आपको उसके साथ मुर्ख बनने देता है। ऐसा इंसान, जो आपको कभी भी रोने देता है। ऐसे इंसान को खोजें जो उस समय में आपके साथ हो। सबसे जरूर बात ये है कि उस व्यक्ति से शादी करें, जो जुनून, प्यार और पागलपन से भरा हो और आपको भी इससे भर दे। एक ऐसा प्यार जो कभी कम नहीं होगा। भले ही पानी गहरा और अंधेरा हो।’ इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने पोस्ट को रणवीर सिंह को टैग किया है।
शादी से पहले 6 साल तक किया था डेट
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब रहे थे। फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां आई थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इनका प्यार परवान चढ़ा था, जिसका खुमार ‘बाजीराव मस्तानी’ तक देखने के लिए मिला था। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर गिरफ्तार हो गए थे कि वो ‘राम-लीला’ फिल्म के गाने ‘अंग लगा दे रे…’ की शूटिंग के दौरान बहक गए थे। इनकी केमिस्ट्री खूब जमी थी। कपल ने शादी से पहले एक-दूसरे को छह सालों तक डेट किया था। इसके बाद साल 2018, नवंबर में इटली में शादी रचा ली थी।