Project K: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ काफी चर्चा में है। फिल्म में पैन इंडिया स्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में हैं। फिल्म से दीपिका का पहला लुक सामने आ चुका है। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मेकर्स ने दीपिका का लुक ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि फिल्म की पहली झलक कब देखने को मिलेगी।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस Vyjayanthi Movies ने दीपिका का लुक शेयर करते हुए लिखा है,”एक उम्मीद जगी है, बेहतर कल की।
यह है। #Project K से दीपिका पादुकोण। पहली झलक 20 जुलाई (अमेरिका) और 21 जुलाई (भारत) को। #WhatisProjectK जानने के लिए बने रहें और सब्सक्राइब करें।

फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रभास के अलावा कमल हासन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दीपिका का नाग अश्विन, प्रभास और कमल हासन के साथ पहला कोलैबोरेशन है।

क्या है दीपिका का लुक?

जो पोस्टर जारी किया गया है, उसमें दीपिका का लुक काफी रफ एंड टफ दिख रहा है। वह गुस्से में नजर आ रही हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्विटर पर इस लुक को शेयर किा है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है,”प्रोजेक्ट के: दीपिका का पहला लुक सामने आ चुका है।” फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट्स की लाइन लगा दी है। लोगों को दीपिका का लुक काफी पसंद आ रहा है और ज्यादातर लोगों ने उनकी आंखों की तारीफ की है।

आपको बता दें कि Project K अपने आप में बड़ा इतिहास रचने जा रही है। फिल्म को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) 2023 में दिखाया जाएगा, जिसके बाद ये फिल्म SDCC में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी।