Deepika Padukone, Ranveer Singh Wedding: करीब 6 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं। तस्वीरों के सामने आने के बाद रणवीर और दीपिका के कपड़ों और ज्वेलरी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं। दीपिका की सगाई की अंगूठी काफी खूबसूरत है। दीपिका पादुकोण के सिंधी ब्राइडल लुक में उनकी इंगेजमेंट रिंग भी साफ दिखाई पड़ रही है। दीपिका की यह अंगूठी बेशकिस्मती बताई जा रही है।

दीपिका की सगाई की अंगूठी बेहद अलग है। ज्यादातर लोगों की सगाई की अंगूठी गोल आकार में होती है लेकिन तस्वीर में आप गौर से देखेंगे तो आपको दीपिका की रिंग स्कवेयर शेप में नजर आएगी। बॉलीवुड लाइफ.कॉम ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि दीपिका पादुकोण के सगाई की अंगूठी की कीमत 1.3-2.7 करोड़ रुपए के बीच की है। इसके अलावा एक अन्य खास बात यह है कि दीपिका ने सिंधी रस्म के दौरान एक खास तरह की चुनर ओढ़ी हुई थी। चुनरी में संस्कृत में मंत्र लिखे है। बॉर्डर के पास ‘सदा सौभाग्यवती भव’ लिखा हुआ है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।

कुछ दिनों पहले दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत की भी खूब चर्चा हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने करीब 20 लाख रुपए की कीमत का मंगलसूत्र खरीदा था। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम की चेन भी खरीदी थी। रिपोर्ट्स में दीपिका के ज्वेलरी की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई गई थी। इसके अलावा बताया गया था कि दीपिका ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक ज्वेलरी स्टोर से शॉपिंग की है। बता दें कि दीपिका पादुकोण के स्वागत के लिए रणवीर सिंह के बंगले को दुल्हन को तरह सजाया गया है। रणवीर के विला की सजावट के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इटली में दीपिका-रणवीर से पहले ये सेलिब्रिटीज भी रचा चुके हैं शादी, देखिए कौन-कौन हैं शामिल