Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज 34 साल की हो गईं। फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में दीपिका पादुकोण का नाम लिया जाता है। इंडियन सिनेमा में जबरदस्त एक्टिंग करने वाली दीपिका पादुकोण अब तक 3 फिल्मफेयर जीत चुकी हैं। देश की सबसे पॉपुलर सेलेब्स में भी दीपिका का नाम टॉप पर आता है। वहीं साल 2018 की 100 Most Influential People की लिस्ट में भी दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक बेडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं।
Denmark में जन्म दीपिका बेंगलुरू में पली बढ़ीं। टीनएज में दीपिका पादुकोण ने बेडमिंडन में नेशनेल लेवल पर चैंपियनशिप हासिल की। लेकिन बाद में उन्होंने स्पोर्ट्स पर से ध्यान हटा कर मॉडलिंग करियर की तरफ ध्यान देना शुरू किया। ऐसे में दीपिका को फिल्मों से ऑफर आने लगे।
साल 2009 में दीपिका ने कन्नड़ फिल्म एश्वर्या में काम किया। इससे पहले दीपिका ने एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। हिमेश रेशमिया का म्यूजिक एल्बम ‘नाम है तेरा’ में एक्ट किया। इस वीडियो के जरिए दीपिका दर्शकों के सामने आईं। इसके बाद साल 2007 में दीपिका को बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से मिला। इस फिल्म में उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए Filmfare Award मिला।
साल 2008 में रणबीर कपूर के साथ आई ‘बचना ऐ हसीनों’ से दीपिका ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। दीपिका और रणबीर कपूर का नाम इस दौरान साथ जुड़ने लगा। वहीं रणबीर-दीपिका ने खुलकर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार भी किया। लेकिन धीरे-धीरे रणबीर और दीपिका एक दूसरे से अलग होने लगे। इस बीच दीपिका ने साल 2009 में सैफ अली खान के साथ ‘लव आजकल’ में काम किया। साल 2010 में दीपिका की ‘लफंगे परिंदे’ आई।
साल 2010 में दीपिका ने अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल’ में काम किया। दीपिका की लाइफ का ये दौर काफी मुश्किल था ऐसे में दीपिका ने खुद बताया था कि एक वक्त आ गया था कि वह इमोशनली काफी टूट चुकी थीं और खुद को कमजोर और डिप्रेस्ड फील कर रही थीं। लेकिन इन हालातों में भी दीपिका पादुकोण लड़ीं। इस वजह से दीपिका के करियर पर भी फर्क पड़ने लगा था।
लेकिन दीपिका ने हार नहीं मानी। साल 2012 में दीपिका ने रोमांटिक कॉमेडी ‘कॉकटेल’ में काम किया। यह फिल्म दीपिका की लाइफ का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इसके बाद दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ एख और फिल्म दी ‘ये जवानी है दीवानी’।
इस फिल्म ने दीपिका के करियर को उड़ान भरने में मदद की। दीपिका को साल 2013 में संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह का साथ मिला। फिल्म ‘गोलियों की रास लीला- रामलीला’ में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ काम किया।
इस फिल्म के साथ साथ ही दीपिका पादुकोण को उनका जीवनसाथी भी मिल चुका था। इस फिल्म की शूटिंग सेट पर रणवीर दीपिका दोनों अकसर साथ में अकेले पाए जाते। इसके बाद दीपिका और रणवीर ने अपने करियर की कई हिट्स एक साथ दीं।
साल 2015 में दीपिका ने इरफान खान अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘पीकू’ में काम किया। इस फिल्म के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर मिला। वहीं दीपिका ने इस बीच हॉलीवुड में भी जंप मारी। दीपिका ने हॉलीवुड फिल्म xXx: Return of Xander Cage (2017) में काम किया।
दीपिका ने इसके बाद संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ में मस्तानी का किरदार निभाया और फिर दीपिका संजय की फिल्म ‘पद्मावत’ में रानी पद्मावती बनीं। इन दोनों फिल्म में दीपिका पादुकोण को बहुत पसंद किया गया। इन फिल्मों में साथ काम करने के दौरान ही दीपिका रणवीर की नजदीकियां और भी बढ़ीं।
वक्त के साथ-साथ दीपिका और रणवीर का रिश्ता भी गहराता गया। इस बीच दोनों के रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर थीं।
लेकिन रणवीर दीपिका ने इसे कभी पब्लिक में कबूल नहीं किया। आखिरकार साल 2018 में अक्टूबर के महीने में दीपिका रणवीर ने अपनी शादी का ऐलान किया। 14-15 नवंबर 2018 को रणवीर-दीपिका ने इटली में शादी कर ली।