Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस को उनके मां बनने का बेसब्री से इंतजार था। वहीं, एक्ट्रेस खुद भी पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड थीं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि दीपिका और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। उनके घर लक्ष्मी आई है। बीते दिन ही एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
मां बनीं दीपिका पादुकोण
बीते दिन ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पति रणवीर सिंह और अपने परिवार के साथ एचएन अस्पताल में जाते हुए नजर आई थीं। अब खुद दीपिका-रणवीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बेबी गर्ल के आने की जानकारी दी है। दीपिका के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है, यह खबर सुनने के बाद उनके फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
डिलीवरी से पहले लिया बप्पा का आशीर्वाद
दीपिका और रणवीर ने गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बेटी को जन्म दिया है। डिलीवरी से पहले दोनों ने सिद्धिविनायक जाकर बप्पा का आशीर्वाद भी लिया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
फरवरी में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ यह जानकारी इसी साल फरवरी में शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह बताया था कि उनका बेबी सितंबर में आने वाला है।
बेबी बंप को लेकर भी सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस
यह खबर शेयर करने के बाद से ही एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। कई लोगों ने तो उनके बेबी बंप पर भी सवाल खड़े किए थे, लेकिन दीपिका ने प्रेग्नेंसी शूट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर हर किसी का मुंह बंद कर दिया।
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आई थीं। इस मूवी में उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन भी दिखाई दिए थे। अब दीपिका जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सिंघम अगेन’ में लेडी कॉप का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाली हैं। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।
