अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर भी शहनाई बज सकती है। जी हां, खबर है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर भी शादी कर सकते हैं। दोनों स्टार्स अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं रणवीर और दीपिका को एक दूसरे को डेट करते हुए करीब 5 साल बीत गए हैं। माना जा रहा है दीपिका के बर्थडे वाले दिन मतलब कि 5 जनवरी को रणवीर और दीपिका रिंग एक्सचेंज कर सकते हैं। इंडिया टाइम्स की खबर के मुताबिक रणवीर दीपिका श्रीलंका में सगाई कर सकते हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने माना था कि रणवीर उनके बॉयफ्रेंड है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका से पूछा गया था कि रणवीर को कैसा लगता है जब वह अपने एक्स के साथ काम करती हैं। इस पर दीपिका ने जवाब दिया था कि ये पूछना ठीक नहीं कि मेरा बॉयफ्रेंड इनसिक्योर है कि नहीं। बता दें, हाल ही में बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इटली में सीक्रेट मैरिज की।
वहीं विराट और अनुष्का ने अपने खास दोस्तों के लिए दिल्ली और मुंबई में गैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। दिल्ली में अनुष्का-विराट का रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था जहां पीएम मोदी दोनों स्टार्स को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे थे। वहीं मुंबई के ग्रेंड रिसेप्शन में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां अनुष्का और विराट की खुशी में शामिल हुईं। इस दौरान शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, रेखा, कंगना रनौत, प्रियांका चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स ने विराट अनुष्का की पार्टी में शिरकत की।