दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी में कुछ ही दिन रह गए हैं। लेकिन, रणवीर और दीपिका के सपनों के घर की तलाश जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका शाहरुख खान के बंगले मन्नत जैसा ड्रीम हाउस चाहते हैं। इस फ्लैट की कीमत 70 करोड़ रुपए तक हो सकती है।

वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद रणवीर और दीपिका मुंबई के प्रभादेवी स्थित फ्लैट में शिफ्ट होंगे। हालांकि, दोनों के बड़े फ्यूचर प्लान्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल मुंबई के प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी खरीदना चाहता है। दीपिका और रणवीर ने घर खरीदने के लिए लगभग 70 करोड़ का बजट तय किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह डील फाइनल करने से पहले हर ऑप्शन को देख रहे हैं। दीपिका और रणवीर घर के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं।

बीते महीने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ के लिए स्पेशल गाना शूट करने के बाद स्विजरलैंड से वापस लौटे थे। जबकि दीपिका पादुकोण बेंगलुरू से मुंबई वापस आई थीं। दीपिका और रणवीर को एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में देखा गया था। फैन्स दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जाता है कि रणवीर और दीपिका के बीच नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला से बढ़ी थीं।

Navratri Festival: जब होली खेलते हुए दीपिका संग गरबा करने लगे रणवीर, ये हैं Bollywood की मशहूर गरबा जोड़ियां

करियर की बात करें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में ‘गली बॉय’ और ‘सिंबा’ हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगे।