Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। फैन्स का ये इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंध चुके हैं और रणवीर और दीपिका की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। रणवीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है। रणवीर और दीपिका अपने पूरे परिवार के साथ इटली पहुंचे हुए हैं। महीने भर पहले ही रणवीर दीपिका की शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। रणवीर और दीपिका ने 2 नवंबर को नंदी पूजा की थी। इसके बाद रणवीर दीपिका की हल्दी की रस्म 4 नवंबर को की गई थी। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई थीं।
बीते महीने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ के लिए स्पेशल गाना शूट करने के बाद स्विजरलैंड से वापस लौटे थे। जबकि दीपिका पादुकोण बेंगलुरू से मुंबई वापस आई थीं। दीपिका और रणवीर को एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में देखा गया था। फैन्स दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जाता है कि रणवीर और दीपिका के बीच नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला से बढ़ी थीं।
