इन दिनों बॉलीवुड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें छाई हुई हैं। रणवीर दीपिका की शादी इटली में होने जा रही है। 14 और 15 नवंबर को Lake Como में दोनों बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणवीर दीपिका ने खुद इस खुशखबरी को अपने ट्विटर अकाउंट से फैन्स के साथ शेयर किया था। ऐसे में दीपिका और रणवीर अपने परिवारों के साथ इटली के लिए कल यानी 10 नवंबर को ही रवाना हो गए थे। रणवीर और दीपिका एयरपोर्ट पर अपनी फैमिली के साथ देखे गए। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी रणवीर-दीपिका की स्माइली फेस के साथ तस्वीरें खूब वायरल और शेयर की गईं।

दीपिका-रणवीर की शादी की तैयारिंया इटली में जोरों शोरों से की जा रही हैं। ऐसे में शादी का वैन्यू तैयार किया जा रहा है। रणवीर-दीपिका की शादी Lake Como में होगी ऐसे में वहां साफ सफाई से लेकर डेकोरेशन तक का काम चल रहा है. एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारियां की जा रही है। हालांकि ये तस्वीर काफी दूरी से ली गई है। आपको बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में ट्रेडिशनल तरीके से की जाएंगी। सिंधी और कोंकणी रीति रिवाजों के अनुसार दोनों स्टार्स शादी की रस्में पूरी करेंगे। खबरें हैं कि दीपिका इस दौरान सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहनेंगी।

https://www.instagram.com/p/BqApDfPgS3H/?

हर फंक्शन के लिए रीतिरिवाजों के अनुसार दीपिका कपड़े पहनेंगी। शादी के बाद दोनों 18 नवंबर को इंडिया वापस आएंगे। दीपिका-रणवीर शादी के बाद दो ग्रैंड रिसेप्शन करेंगे। एक रिसेप्शन बेंगलुरू और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। बेंगलुरू में 21 नवंबर को दीपिका और रणवीर की शादी की खुशी में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। वहीं मुंबई में 1 दिसंबर को रिसेप्शन रखा गया है। बता दें, जल्द ही रणवीर सिंह की ‘सिंबा’ रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BqBDKqbAvaA/

https://www.instagram.com/p/BpMR606Bu78/?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में शुरू, यहां देखें अंदर की तस्वीरें

[bc_video video_id=”5860321127001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

https://www.jansatta.com/entertainment/