दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में दीपिका और रणवीर के फैन्स उनसे जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। दीपिका और रणवीर किसी भी मामले में एक दूसरे से कम नहीं है। दोनों ही बॉलीवुड के स्टार्स हैं। अपने फैन्स में दोनों की पॉपुलैरिटी जबरदस्त है। जब-जब रणवीर-दीपिका ने साथ में फिल्में की हैं सुपरहिट साबित हुई हैं। ऐसे में दीपिका-रणवीर के फैन्स उन्हें एक दूसरे के लिए बेस्ट मानते हैं। लेकिन रणवीर और दीपिका की एजुकेशन की बात की जाए तो इस मामले में दोनों एक दूसरे से आगे पीछे मालूम पड़ते हैं।
मुंबई में एक सिंधी परिवार में 6 जुलाई 1985 को जन्में रणवीर सिंह बचपन से ही काफी एक्टिव किस्म के बच्चे रहे। रणवीर ने मुंबई के एच.आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकनॉमिक्स में दाखिला लिया। तभी उन्होंने एक्टिंग करियर में भी काम करना शुरू किया। लेकिन कुछ देर बाद रणवीर को लगा कि एक्टिंग फिलहाल उनके लिए काफी दूर है। इसलिए रणवीर ने क्रिएटिव राइटिंग पर फोकस करना शुरू किया। इस दौरान रणवीर ने यूएस में इंडियाना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रणवीर एक बार फिर से बॉलीवुड में आए और उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर एक मुकाम हासिल किया।
वहीं 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में जन्मीं दीपिका पादुकोण का सारा फोकस बैडमिंटन पर था। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। ऐसे में बचपन से ही दीपिका बैडमिंटन खेलती आ रही हैं। दीपिका जब एक साल की थीं तभी उनके माता-पिता उन्हें बेंगलुरू ले आए थे। ऐसे में दीपिका की पढ़ाई लिखाई बेंगलुरू के सोफिया हाई स्कूल में हुई। दीपिका ने अपनी प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन माउंट कारमेल कॉलेज से की। इसके बाद दीपिका ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स डिग्री के लिए एनरोल किया।

लेकिन बाद में दीपिका ने क्विट कर लिया। दरअसल, दीपिका का झुकाव मॉडलिंग करियर की तरफ होने लगा था। ऐसे में दीपिका ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। बता दें, 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर की शादी होने जा रही है। फिलहाल अभी सामने नहीं आया है कि दोनों सुपरस्टार्स का वेडिंग वेन्यू क्या होगा। आपको बता दें, दीपिका और रणवीर ने खुद अपनी शादी का ऐलान सबके सामने सोशल मीडिया पर किया था। 21 अक्टूबर को दीपिका रणवीर ने अपने फैन्स से अवगत कराया कि दोनों की शादी का समारोह 14 से 15 नवंबर तक चलेगा।
