Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: बॉलीवुड के चहेते कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के 800 साल पुराने विला लेककोमो में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद अब कपल रिसेप्शन पार्टी में बिजी हैं। 21 नवंबर को दीपवीर ने बैंगलोर में रिसेप्शन पार्टी को होस्ट किया। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर की ओर से मेहमानों को दिए गए रिटर्न गिफ्ट की तस्वीर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को बेहद खूबसूरत सिल्वर प्लेटेट फोटोफ्रेम रिटर्न गिफ्ट के तौर पर दिया है। इंस्टाग्राम पर फोटोफ्रेम के संग दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीर को लगाकर शेयर किया गया है। अब दीपिका-रणवीर मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयारियां कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर 28 नवंबर को इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए होटल ग्रैंड हयात में पार्टी आयोजित करेंगे।

https://www.instagram.com/p/BqfgI1QnzFK/?utm_source=ig_embed

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 28 नवंबर को होने वाली रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शरीक होंगे। गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी समेत कई सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं। वहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर मुंबई में 1 दिसंबर को भी रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे। इस पार्टी का कार्ड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने साझा भी किया है। पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक टाई तय किया गया है। बैंगलोर की रिसेेप्शन पार्टी में खेल जगत से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। जिसमें बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले और पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के नाम शामिल हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बंगलुरु में हुए रिसेप्शन में पहुंचे खेल जगत के ये सितारे