21 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बैंगलोर में रिसेप्शन को होस्ट किया। पार्टी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर का रॉयल लुक में नजर आएं। गोल्डन कलर की साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं तो वहीं रणवीर सिंह भी गोल्डन वर्क वाली ब्लैक शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। जब दीपवीर लोगों के सामने आएं तो हर किसी की निगाहें इन पर टिक गईं। खास बात यह है कि दीपिका या रणवीर ने एक भी सोलो फोटो नहीं दी। इसके पीछे की वजह भी सामने आ चुकी है।

मीडिया को पोज देते वक्त रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की साड़ी का पल्लू भी ठीक करते हुए नजर आए। सिल्क की साड़ी होने के कारण पल्लू में बार-बार सिलवट पड़ जाती थी। जिसके बाद रणवीर सिंह ने दीपिका की साड़ी का पल्लू ठीक किया और फिर मीडिया के लिए पोज दिया। वहीं स्टेज पर जब दीपवीर से सोलो पोज देने के लिए कहा गया तो रणवीर ने कहा, जब मियां बीवी साथ हैं तो फोटो अकेले क्यों?

बैंगलोर के बाद अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 28 नवंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका-रणवीर मुंबई में तीन रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। जिनकी तारीखें 24 नवंबर, 28 नवंबर और 1 दिसंबर बताई जा रही हैं। 28 नवंबर और 1 दिसंबर को होने वाली रिसेप्शन पार्टीज की जानकारी सामने आ चुकी है। हालांकि अभी तक 24 नवंबर को होने वाली पार्टी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली में शादी की थी। फैन्स के लंबे इंतजार के बाद दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Deepika Padukone, Ranveer Singh, Ujjala Padukone, Prakash Padukone, Anushka Sharma, DeepVeer, Deepika Padukone Ranveer Singh reception
दीपिका पादुकोण ने की अनुष्का शर्मा की नकल, रिसेप्शन का लुक देख फैंस हैरान, वायरल हो रहीं तस्वीरें

https://www.jansatta.com/entertainment/