दीपिका पादुकोण हमेशा अपने फैन्स को फैशन गोल्स देती रहती हैं। उनके प्रशंसक उनके लुक, ड्रेसेज, और हेयर स्टाइल्स को ना केवल पसंद करते हैं बल्कि उनसे प्रेरित और प्रभावित भी होते हैं। इंस्टाग्राम पर 29.4 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाली दीपिका के चाहने वालों की कमी नहीं है लेकिन जब लोग आपको इतना पसंद करते हैं तो आपके साथ उनकी उम्मीदें भी बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ दीपिका के साथ भी हुआ। हाल में एक इवेंट के लिए दीपिका ने रेड कलर की जो ड्रेस पहनी, वह उनके फैन्स को पसंद नहीं आई और इसके लिए फैन्स ने उनकी स्टाईलिस्ट को भी ट्रोल कर दिया।

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने निकिलोडीअन इवेंट के लिए सब्यासाची क्रिएशन की रेड ड्रेस पहनी थी। लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने मैचिंग ईय़रिंग्स और स्टिलेटोस पहने थे। दीपिका की स्टालिस्ट शलीना नाथानी ने इवेंट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसे देखकर उनके फैन्स खुश नहीं हुए। ऐसा लगता है कि फैन्स रेड कलर और ब्राइडल फील से बोर हो गए हैं।

तस्वीर के पोस्ट होने के बाद ही लोगों ने इस पर रिएक्शन देना शुरु कर दिया। दीपिकाके फैन्स ना केवल उनकी रेड कलर की ड्रेस के लिए ट्रोल किया बल्कि उन्हें उनके हेयर स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए भी कहा। एक फैन ने तो उनकी स्टाइलिस्ट शलीना को यक तक कह दिया कि उन्हें दीपिका को थोड़ा अच्छे से स्टाइल करना चाहिए।

फैन ने शलीना से कहा कि वह दीपिका के स्टाइल को हर बार एक जैसा रखने के बजाय कुछ अच्छा ट्राय करें। फैन्स का कहना है था कि दीपिका का आउटफिट किड इवेंट के अनुसार उचित नहीं था। यहां हम आपको कुछ कमेंट्स दिखा रहे हैं।