डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने अपने ब्यॉय फ्रेंड रणवीर सिंह को सरेआम हॉट कहा। दरअसल, दीपिका ने अपने ट्वीटर पर ‘बाजीराव मस्तानी” में अपने को-स्टार रणवीर सिंह की एक तस्वीर अपलोड की। जिसके कैप्शन में लिखा Hello Hotness #BajiraoMastani @RanveerOfficial।
Hello Hotness!!!😍😍😍 #BajiraoMastani @RanveerOfficial pic.twitter.com/dOc6ITPn6Z
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) November 5, 2015
गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर इससे पहले ”गलियों की रासलीला रामलीला” एक साथ अभिनय करते नजर आ चके हैं। लिहाजा अब एक बार फिर से बाजीराव मस्तानी के जरिए दोनों साथ नजर आने वाले हैं।
आपको बता दें कि फिल्म बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर ने एक ताकतवर मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाते दिखाई देंगे तो दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका में हैं।
फिल्म में प्रियंका चोपडा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। जो कि रणवीर यानी कि बाजीराव की पहली पत्नी काशी बाई के रूप में अभिनय करेंगी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 दिसम्बर रिलीज होगी।