Deepika and Ranveer in Zee Cine Awards 2019: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। अभी तक इस कपल की शादी की चर्चा है। हाल ही में जी सिने अवार्ड्स हुए जिसमें दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची। एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका और रणवीर दोनों की शादी फिर से कराई जा रही है।
दीपिका ने इस वीडियो में रेड कलर का लॉन्ग ड्रेस पहना हुआ है। वहीं रणवीर भी काफी डैशिंग लग रहे हैं।वीडियो में रणवीर और दीपिका को स्टेज पर बुलाया जाता है। इसके बाद दोनों को फेरे दिलवाए जाते हैं। बता दें, दीपिका को इस अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। फिल्म पद्मावत के लिए दीपिका ने ये अवॉर्ड जीता है। वहीं रणवीर सिंह को ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। यहां देखें ये वीडियो:-
https://www.instagram.com/p/BvMxXNtgLi8/?utm_source=ig_embed
दीपिका को ये अवॉर्ड फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और उनके पति ने ही हेंडओवर किया। अवॉर्ड एक्सेप्ट करने के दौरान दीपिका ने अपने पति रणवीर के लिए खास शब्द कहे। दीपिका ने कहा- ‘चलिए शुरू से शुरू करते हैं। पहले राम, बाजीराव और खिलजी। तुम मेरे क्राइम के बेस्ट पार्टनर हो।’ इसके बाद दीपिका ने स्पीच भी दी जिसके बीच में रणवीर सिंह खुशी से डांस करने लगे।