टीवी सीरियल ‘रामायण’ में सीता का रोल करके मशहूर हुईं देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने इस शो से घर-घर में अपनी जगह बना ली। वो अपने किरदारों के साथ-साथ लुक्स की वजह से भी काफी चर्चा में रही हैं। लेकिन डिलीवरी के बाद उन्हें भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन पर लोग जमकर कमेंट्स करते थे और लोग उन्हें ‘छोटा हाथी’ बुलाते हैं। दो बेटियों के जन्म के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। ऐसे में अब उन्होंने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है।
देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee Body Transformation) ने हाल ही में अपने व्लॉग के जरिए बताया कि वो कभी भी अपने वर्कआउट को मिस नहीं करती हैं। उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की और कहा कि ‘सभी उन्हें छोटा हाथी, मिनी हाथी बुलाते थे। पता नहीं लोग ऐसा क्यों बोलते हैं। जब उन्हें ये सबकुछ सुनने के लिए मिलता था तो वो हमेशा सोचतीं कि मेहनत करना मत रोको। जब लोग ताना मारते हैं तो इसे पॉजिटिवली लेना चाहिए और अपनी दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए।’
ट्रोल्स से खुद करती हैं मोटिवेट
देबिना बनर्जी ने वेट लूज जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘बारिश हो या फिर धूप वर्कआउट ने छोड़ने का फैसला किया है। चर्बी को कम करना सबसे मेहनत का काम है। ट्रोल्स करने वाले करते रहे गालियां देते रहे पर उन्होंने सोच लिया था कि वो अपने काम में लगी रहेंगी। इन कमेंट्स से वो खुद को और भी प्रेरित महसूस करती रही हैं। वो फिर से बिकिनी फ्लॉन्ट करना चाहती हैं। जैसे उन्होंने पहले मालदीव्स में किया था। वो एक्सरसाइज करना जारी रखेंगी।’
घर से 20 किमी दूर जाकर करती हैं एक्सरसाइज
देबिना बनर्जी ने बताया कि ‘वो अपने घर से 20 किमी दूर खाली जगह पर जाकर वर्कआउट करती हैं।’ इसके साथ ही वो अपने पति की बात को शेयर करते हुए कहती हैं कि ‘वो और उनके पति गुरमीत चौधरी सुबह 4 बजे उठते हैं। इस जगह तक पहुंचने के लिए 20 किमी ड्राइव करते हैं। इसके बाद दोनों वर्कआउट करते हैं। इसमें काफी मेहनत लगती है।’ एक्ट्रेस मानती हैं कि अगर मेहनत नहीं की जाएगी तो सफलता नहीं मिल पाएगी।