कभी-कभी आपको ये बात समझ नहीं आती है कि किसी के दिमाग में आखिर चल क्या रहा है। बिल्कुल ऐसा ही कुछ आलिया भट्ट के साथ डियर जिंदगी में हुआ है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस फिल्म में आलिया एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो भावनात्मक रूप से काफी डिस्टर्ब हैं और उसे एक लाइफ कोच के मदद की जरूरत है। इसी वजह से कई बार किसी शख्स का गुस्सा और भावनाएं बाहर आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ डियर जिंदगी में देखने को मिल रहा है। इस टीजर के जरिए बहुत कुछ कहने की कोशिश की गई है। पहले दो टीजर की तरह शाहरुख खान इसका अहम हिस्सा हैं। हालांकि इस तीसरे टीजर में फाइनली अंगद बेदी और कुणाल कपूर को दिखाया गया है।
Dear Zindagi Take 2: दूसरे टीज़र में शाहरुख के नाम का मज़ाक उड़ाते हुए नज़र आई आलिया
इसमें आलिया की परेशानी को लेकर हिंट दी गई है। अभी तक हर किसी को यही बात पता था कि गौरी शिंदे की इस फिल्म में एक्ट्रेस चार हीरो के साथ रोमांस करती हुई नजर आने वाली हैं। लेकिन पहले के दो टीजर में हमें किसी भी हीरो की झलक नहीं मिली थी। टीजर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी एंट्री की वजह से फिल्म में आलिया की जिंदगी में प्रॉब्लम या फिर सॉल्यूशन आता है। इसमें दिखाया गया है कि आलिया और शाहरुख अपने गाए हुए गाने को गाते हैं। जहां आलिया बताती है कि वो बैंड में एक लड़के से मिली है। यहीं पर कुणाल कपूर की एंट्री होती है।
हालांकि सीन में जल्द ही अंगद बेदी भी नजर आते हैं। टीजर में दो लड़को को देखने के बाद आलिया एक कपल पर गुस्सा करते हुए नजर आती हैं। जिसकी कारण भी बहुत दिलचस्प है। वह लड़का आलिया को धक्का मारता है जिसपर वो कहती है कि प्यार में अंधे हो गए क्या जो मैं दिखाई नहीं दे रही। उसके माफी मांगने के बाद भी आलिया का गुस्सा शांत नहीं होता है। फिल्म में आलिया को कपल्स से नफरत करते हुए दिखाया गया है।
