Darbar Movie Trailer: सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से दर्शकों के लिए एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ हाजिर हो रहे हैं। सुपरकॉप बने रजनीकांत की मूवी दरबार (Darbar) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। ट्रेलर देखकर मूवी के बारे में यही पता चल रहा है कि थलाइवा सुपरकॉप बने हैं यानी मुंबई पुलिस के कमिश्नर। इसमें क्राइम और क्रिमिनल को रजनीकांत का ऐसा खौफ दिखाया गया है कि गुंडे भी बोलते हैं कि वो पुलिस अफसर नहीं खूनी है।

मुंबई में फिल्म दरबार का ट्रेलर हिंदी वर्जन में भी रिलीज किया गया। साल 2019 की शुरुआत में आई फिल्म पेट्टा के बाद अब रजनीकांत अपने फैंस के लिए ला रहे हैं ‘दरबार’। रजनीकांत की ये फिल्म भी उनकी बाकी फिल्मों की तरह एक्शन सेंट्रिक फिल्म होगी। रजनीकांत की ये फिल्म बड़े पैमाने पर तीन भाषाओं में रिलीज होगी। 10 जनवरी 2020 में यानी नए साल की शुरुआत में हिंदी, तमिल और तेलुगू में फिल्म दरबार रिलीज होगा। फिल्म के अंदर रजनीकांत के अलावा नयनतारा और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) भी होंगे। AR Murugadoss द्वारा डायरेक्टेड इन फिल्म को रिलाइंस एंटरटेनमेंट नॉर्थ इंडियन मार्किट में रिलीज करेगा।

बता दें इससे पहले रजनीकांत की फिल्म पेट्टा भी नए साल की शुरुआत यानी 10 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी। अब रजनीकांत सालभर के बाद नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। ये फिल्म तमिल भाषा में जबरदस्त एक्शन ड्रामा साबित हुई थी। इस फिल्म को लिखा औऱ डायरेक्ट किया था कार्तिक सुबराज (Karthik Subbaraj)ने। फिल्म में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi), त्रिशा, शशि कुमार, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, बॉबी सिम्हा, सनंत, मेघा अक्श और माल्विका मोहनन भी थे।

ट्रेलर से पहले इस फिल्म के पोस्टर्स सामने आए जिन्हें देख कर फिल्म के अंदर के एक्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है। रजनीकांत के दो पोस्टर्स सामने आए, पहले में रजनीकांत एक साथ कई सारे बदमाशों को अपना एक घूसा मार कर ढेर करते दिख रहे हैं। दूसरे पोस्टर में रजनीकांत अपने हाथ में तलवार की नोक को गाड़े शान से गद्दी पर बैठे दिखाई दिए थे।

Live Blog

Highlights

    19:30 (IST)16 Dec 2019
    सिंपल और लविंग दिख रहीं नयनतारा

    दरबार मूवी में रजनीकांत के साथ एक्ट्रेस है नयनतारा। इस फिल्म में उनका लुक बहुत ही सिंपल और दक्षिण भारतीय परिधान के अनुरूप ही है। साड़ी और सूट में ही दिख रहीं नयनतारा की थलाइवा के साथ वैसे तो कोई खास लव केमिस्ट्री नजर नहीं आ रही लेकिन इतना तय है कि ये मूवी पूरी तौर पर एक्शन, क्राइम स्टोरी और मुंबई डॉन पर आधारित है।

    19:23 (IST)16 Dec 2019
    दरबार ट्रेलर रिव्यू: रजनीकांत सुपर कॉप, सुपर एक्शन, दमदार डायलॉग

    सुपरकॉप बने रजनीकांत की मूवी दरबार का ट्रेलर देखने के बाद मूवी के कई डायलॉग लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। रजनीकांत अपने अफसरों से कहते है, 'पुलिस कोई जॉब नहीं है! हम सुरक्षा देने के लिए जीते हैं। हम सेवा करने के लिए मरते हैं।'

    18:57 (IST)16 Dec 2019
    DARBAR (Tamil) - Official Trailer

    18:54 (IST)16 Dec 2019
    New Year 2020, Movie Release: अजय देवगन और दीपिका क्या टकरा पाएंगे थलाइवा से

    साल 2020 आने में बस कुछ दिन रह गए हैं। नए साल की शुरुआत ही बॉलीवुड पर बड़ी फिल्मों के टक्कर से होने वाली है। 10 जनवरी को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' हिंदी सहित तीन भाषाओं में आ रही है तो वहीं एसिड अटैक पर आधारित दीपिका पादुकोण की 'छपाक' भी धांसू एंट्री मारेगी। इसके अलावा सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' भी ग्लोरियस मूवी लेकर हाजिर होंगे।

    18:50 (IST)16 Dec 2019
    Darbar Movie Trailer In Hindi: इवेंट वेन्यू पर पहुंचे थलाइवा

    18:48 (IST)16 Dec 2019
    बस थोड़ी देर में मुंबई में लॉन्च होगा दरबार का ट्रेलर

    रजनीकांत दरबार मूवी का ट्रेलर रिलीज करने मुंबई आए हैं। मुंबई आते ही उनके फैंस ने उनका एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया।