90s किड्स हैरी पॉटर देखकर ही बड़े हुए हैं, और इस किरदार को जिसने जिया है उसका नाम है डेनियल रेडक्लिफ। साल 2008 में डेनियन ने खुलासा किया कि उन्हें एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जिसकी वजह से उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उनके इस खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया, डेनियल रेडक्लिफ को जो बीमारी है उसका नाम Dyspraxia है। चलिए आपको बताते हैं क्या है ये बीमारी और इसकी वजह से डेनियल रेडक्लिफ को क्या-क्या परेशानियां झेलनी पड़ीं।
क्या है Dyspraxia बीमारी?
डिस्प्रैक्सिया को DCD भी कहा जाता है। ये एक ऐसी परेशानी है जिसमें बच्चों या बड़ों को अपने शरीर को ठीक से कंट्रोल करने में दिक्कत होती है। ऐसा नहीं होता कि उनकी बुद्धि कम होती मगर कुछ चीजों को करने में उन्हें आम लोगों से ज्यादा दिक्कत होती है। जैसे दौड़ने, कूदने या साइकिल चलाना सीखने में उन्हें देरी हो सकती है। उन्हें पेन या पेंसिल से साफ-साफ लिखना मुश्किल लग सकता है। कपड़े पहनने, उसके बटन बंद करने या जूते का फीता बांधने में मुश्किल हो सकती है। हालांकि इस बीमारी का डेनियल के करियर पर कोई असर नहीं हुआ। डेनियल ने न सिर्फ अपनी बीमारी को पब्लिकली स्वीकार किया बल्कि दूसरों को प्रेरित भी किया।
बीमारी की वजह से डेनियल रेडक्लिफ को होती हैं ये समस्याएं
जूते के फीते बांधने में दिक्कत
डेनियल ने बताया कि अक्सर वो जूते के फीते बांधने में फेल हो जाते हैं, उन्होंने मजाक में कहा कि वेल्क्रो शूज़ (बिना फीते वाला जूता) को और लोकप्रिय होना चाहिए था।
खराब हैंडराइटिंग
डेनियल ने बताया की उनकी लिखावट बहुत खराब है, जिसकी वजह से वो नोट्स लिखने या साइन करने में कठिनाई महसूस करते हैं। डेनियल ने अपने सिग्नेचर को फेमसली मेसी सिग्नेचर कहा था।
स्कूल में होती थी परेशानी
डेनियल ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें बचपन में पढ़ाई और अन्य स्कूली एक्टिविटीज में दिक्कत होती थी। डेनियल ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता था कि वो हर चीज में खराब हैं और उनके अंदर खास टैलेंट नहीं है। डेनियल ने बताया कि इस वजह से उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी आ गई थी।
रोजमर्रा के काम में होती थी परेशानी
डेनियलन ने बताया कि उन्हें शर्ट की बटन बंद करने जैसे रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम में भी दिक्कत होती थी।
जब मां ने आपदा को बनाया अवसर
डेनियल रेडक्लिफ ने खुलासा किया कि उनकी मां ने उन्हें बहुत स्ट्रॉन्ग बनाया। इस स्थिति को उनके करियर में बाधा नहीं बनने दिया। डेनियल ने साझा किया था कि उनकी मां ने उन्हें एक्टिंग क्लास में दाखिला दिलाया। डेनियल ने बताया कि यहां उनकी प्रतिभा निकलकर सामने आई। इस बीमारी ने उन्हें ज्यादा मेहनती और क्रिएटिव बनाया। साल 2014 में उन्होंने एक इसी बीमारी से जूझ रही 10 साल की बच्ची से कहा था कि इसे तुम खुद को रोकने मत देना, ये मुझे कभी नहीं रोक पाया।
Daniel Radcliffe की संपत्ति
Daniel Radcliffe की कुल संपत्ति की बात करें तो वो लगभग $110 मिलियन यानी कि लगभग 920 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनकी Harry Potter फिल्म सीरीज है, जिसमें उन्होंने आठ फिल्मों से कुल मिलाकर $100 मिलियन से अधिक कमाए। उनकी पहली फिल्म के लिए उन्हें $1 मिलियन मिले थे, जबकि आखिरी फिल्म Harry Potter and the Deathly Hallows – Part 2 के लिए उनकी बेस सैलरी $33 मिलियन से ज्यादा थी। डेनियल ने हैरी पॉटर के अलावा कुछ और भी फिल्में की हैं, जिनमें The Woman in Black, Swiss Army Man शामिल हैं। डेनियल ने कुछ थियेटर्स और टीवी शो भी किए हैं।
पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला मंदिर में मुंडवाया सिर, जानिए कौन सी मन्नत हुई पूरी
संपत्ति का बड़ा हिस्सा डोनेट कर देते हैं डेनियल रेडक्लिफ
Daniel Radcliffe ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा विभिन्न चैरिटीज़ को दान किया है। डेनियल कई सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, जिसमें बच्चों और LGBTQ+ समुदाय के लिए वे दान करते रहते हैं। डेनियल का मानना है कि दूसरों की मदद के लिए अपनी संपत्ति का इस्तेमाल करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। चलिए आपको बताते हैं उनके कुछ प्रमुख दान कौन-कौन से हैं?
सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, घर में घुसकर मारने की भी कही बात
Demelza Hospice Care for Children: यह बच्चों के लिए चलाई जा रही चैरिटी है। डेनियल अपने फैंस से क्रिसमस पर उन्हें गिफ्ट भेजने की जगह इस चैरिटी में दान करने की अपील करते हैं। इस चैरिटी में बच्चों को परामर्श और सपोर्ट दिया जाता है।
The Trevor Project: डेनियल रेडक्लिफ की ये चैरिटी LGBTQ+ यूथ की समस्याओं को दूर करने के लिए बना है। साल 2011 में इस संगठन को हीरो अवॉर्ड भी मिला था। इसमें ये सुनिश्चित किया जाता है कि LGBTQ+ के लोग सुसाइड की ओर न जाएं।
Broadway Cares/Equity Fights AIDS: डेनियल रेडक्लिफ ने Equus के ब्रॉडवे शो के दौरान अपनी जींस और अन्य आइटम्स की नीलामी करके इस चैरिटी के लिए फंड जुटाया था।
Get Connected UK: यह परेशान युवाओं के लिए एक हेल्पलाइन है, जिसे डेनियल का सपोर्ट मिला है।
Book Aid International: डैनियल रैडक्लिफ ने एक चैरिटी नीलामी में हिस्सा लिया और वहां उन्होंने लेखक इयान बैंक्स और टॉम स्टॉपर्ड की हाथ से लिखी रचनाएं, साथ ही “हैरी पॉटर” में उनके किरदार के गॉडफादर सिरियस ब्लैक के परिवार का हाथ से लिखा इतिहास खरीदा। इससे “बुक एड इंटरनेशनल” नाम की संस्था को फायदा हुआ।
Holocaust Memorial: साल 2008 डेनियल ने अपनी पुराने हैरी पॉटर वाले चश्में एक एग्जिबिशन के लिए डोनेट किए जो होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए थी।
वक्फ बिल के खिलाफ थलापति विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, दायर की याचिका
डेनियल रेडक्लिफ की लव लाइफ
डेनियल रेडक्लिफ, अमेरिकी एक्ट्रेस एरिन डार्के को डेट कर रहे हैं। डेनियल और एरिन साल 2012 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। डेनियल की उनकी लेडी लव से मुलाकात फिल्म “किल योर डार्लिंग्स” के सेट पर हुई थी। साल 2023 में डेनियल और एरिन ने अपने पहले बच्चे एक बेटे का स्वागत किया। हालांकि डेनियल और एरिन डार्के ने शादी नहीं की है।