सपना चौधरी की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके हर एक स्टेज शो में भारी भीड़ जमा हो रही है। इंटरनेट पर भी सपना चौधरी का जलवा लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है और यही वजह है कि उनकी हर तस्वीर या उनका कोई भी वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जा रहा है। सपना चौधरी का नया वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हुआ है। इस वीडियो में सपना चौधरी का बिल्कुल नया अंदाज सामने आया है। सपना चौधरी अपने चाहने वालों से भोजपुरी में बात करती नजर आई हैं।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो बिहार के महुआ का है। सपना चौधरी यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अपना परफॉरमेंस देने पहुंची थीं। इस बीच दर्शकों का उत्साह देखते हुए सपना चौधऱी खुद को बिहारी भाषा में बात करने से रोक नहीं सकीं। सपना चौधरी ने दर्शकों से मुखातिब होते हुए कहा ‘क्या ठीक है..कइसे – कईसे प्यार भइल इनसे इजहार भईल…क्या सोचते हो बुड़बक समझे हो का…सब आता है हमे।’ इसके बाद सपना चौधरी मशहूर भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना ‘ठीक है’ को गुनगुनाने लगीं। उनके इस अंदाज को देख वहां मौजूद दर्शक काफी उत्साहित हो गए।
https://www.instagram.com/p/Brm-d2Ngauh/?utm_source=ig_embed
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर हैं। सपना चौधरी ने हिंदी, हरियाणवी, पंजाबी और भोजपुरी गानों पर अब तक अपनी डांस का जलवा दिखाया है। सपना चौधरी बिग बॉस के घर में भी रहकर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं सपना चौधरी ने हाल ही में एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है।
सपना चौधरी ने हिंदी फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है।


