हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का नया लुक उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। डांसर सपना चौधरी ने अपनी नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सपना चौधरी पहली बार ब्राइडल लुक में नजर आई हैं। पेस्टल ग्रीन कलर का लहंगा, मांग टीका, नेकलेस और अन्य ज्वैलरी में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन की तरह सजी सपना चौधरी को देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। कुछ ही दिनों पहले सपना चौधरी भगवा रंग में रंगी नजर आई थीं। इस लुक की तस्वीर सपना चौधरी ने बीते 12 अगस्त को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
भगवा रंग का सूट और हाथों में रिंग डाले सपना चौधरी इस तस्वीर में भी काफी आकर्षक नज़र आ रही थीं। याद दिला दें कि हाल ही में दिल्ली में एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान सपना चौधरी वेस्टर्न लुक में नजर आई थीं। उनके इस लुक की भी उनके प्रशंसकों ने जमकर तारीफ की थी।
दरअसल बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना चौधरी ने जबरदस्त तरीके से अपना मेकओवर किया है। अपने डांस परफॉरमेंस के दौरान भी सपना चौधरी अब अलग-अलग लुक में नजर आने लगी हैं। हाल ही में पंजाबी गाने ‘बिल्लौरी अंख’ में सपना चौधरी काले रंग के लिबास में नजर आई थीं। काले रंग के कपड़ों में सपना चौधरी ने इस गाने पर बेहतरीन डांस किया था।
सपना चौधरी का जन्म सन् 1990 में हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी में कर्मचारी थी। साल 2008 में सपना चौधरी के पिता का देहांत हो गया। पिता के देहांत के बाद मुश्किल हालातों से निकलकर सपना चौधरी ने स्टेज परफॉरमेंस की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। सपना चौधरी अब तक हरियाणवी गानों के अलावा हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी गानों पर अपनी डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं।
देखें वीडियो: