Dance Plus 4 Finale Winner Name 2019: करीब 4 महीने तक चलने के बाद आज (02-02-2018) टीवी पर चल रहे डांस रियलिटी शो Dance Plus 4 को अपना विनर मिल गया है। इस सीजन के विनर हैं चेतन सालुंखे। उन्होंने जीती डांस प्लस की खूबसूरत ट्रोफी और साथ ही 25 लाख रुपये कैश प्राइज। Dance Plus 4 की रेस में वर्तिका झा, चेतन सालुंखे, वी अनबिटेबल टीम और सुजान और अंचल थे। लेकिन बाजी मारी चेतन सालुंखे ने। शो के ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टंट्स के मेंटर्स धर्मेश यलांदे, पुनीत जे पाठक और शक्ती मोहन ने भी अपनी डांस परफॉरमेंस का धमाल दिखाया। फिनाले एपिसोड की खास बात यह रही कि इसमें धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी धमाकेदार परफॉरमें दी। अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित डांस करती नजर आएंगी।
इस शो के जज थे डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा। राघव जुऐल और सुगंधा मिश्रा शो के होस्ट के रुप में नजर आए। ग्रैंड फिनाले एपिसोड में रितेश देशमुख भी थे। मशहूर गायक कुमार सानू ने भी अपनी सिंगिंग का जादू बिखेरा। इसके अलावा नोरा फतेही की ‘दिलबर-दिलबर’ गाने पर परफॉरमेंस ने भी शो में जबरदस्त जान डाल दी और एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपनी स्पेशल परफॉर्मैंस दी।
सुजान और आंचल की जोड़ी के बाद चेरिटी और आंदरेस अपने डांस का जलवा बिखेरने आ गए हैं। दोनों जोड़ी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
ब्रेक के बाद डांस प्लस फिर से लौट आया है। अब अपने डांस का हुनर दिखाने स्टेज पर आंचल और सुजान आ गए हैं। दोनों ने उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के 'आफरीन-आफरीन' से अपनी डांस परफॉर्मैंस स्टार्ट की है।
अब अपनी अदाओं का जलवा दिखाने के लिए स्टेज पर आ गई हैं नोरा फतेही! उनकी परफॉर्मैंस की शुरुआत उन्हीं के सुपरहिट सॉन्ग दिलबर-दिलबर से हुई है।
स्टेज पर अपनी डांसिंग का जलवा दिखाने आ गए हैं धर्मेश। उनके आते ही स्टेज और माहौल में जबरदस्त एनर्जी छा गई है। वह लगातार गई सुपरहिट गानों पर अपना डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं।
बेहतरीन प्रतिभागी मानी जा रही वर्तिका ने शोे में धमाकेदार परफॉम किया है।
फेमस डांसर राघव जुयाल ने शानदार परफॉरमें दिया है।
शो में वी अनबीटेबल ग्रुप ने धमाकेदार परफॉरमेंस दिया।
अभिनेता अनिल कपूर ने भी मंच पर धमाकेदार डांस किया है। मंच पर रितेश देशमुख नकली नोट भी उडा रहे थे।
अभिनेता अनिल कपूर ने भी मंच पर धमाकेदार डांस किया है। मंच पर रितेश देशमुख नकली नोट भी उडा रहे थे।
अभिनेता अनिल कपूर ने भी मंच पर धमाकेदार डांस किया है। मंच पर रितेश देशमुख नकली नोट भी उडा रहे थे।
शो के मंच पर माधुरी दीक्षित ने धमाकेदार डांस किया। माधुरी दीक्षित के डांस को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
मंच पर कुमार सानू के गानों पर प्रतिभागियों ने धमाकेदार डांस परफॉरमेंस भी दिया।
शो के मंच पर मशहूर गायक कुमार सानू भी पहुंचे। कुमार सानू ने अपनी बेहतरीन आवाज से वहां मौजूद लोगों को दिल जीत लिया। कुमार सानू ने कई गाने गाए।
अभिनेता रितेश देशमुख ने चेतन सालुंके के परफॉरमें की तारीफ की है।
अभिनेता रितेश देशमुख ने चेतन सालुंके के परफॉरमें की तारीफ की है।
चेतक सालुंके ने फिनाले के मंच पर पहला परफॉरमेंस दिया है। चेतन सालुंके महाराष्ट्र से हैं।
शो में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की एंट्री हो चुकी है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने डांस परफॉरमेंस भी दिया है। इन दोनों सितारों के परफॉरमेंस का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
Dance Plus 4 Finale की शुरुआत हो चुकी है। रेनबो डिसूजा ने सभी फाइनलिस्ट से परिचय कराया है।