18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में जन्में दलेर मेहंदी का असली नाम दलेर सिंह है। उन्होंने 1991 में अपना खुद का म्यूजिकल ग्रुप बनाया था जिसे आईपीसीए ए.जे. जसपाल ने उनके इस म्यूजिकल ग्रुप को सपोर्ट किया। 1994 में जसपाल ने दलेर को कजाकिस्तान के वॉइस ऑफ एशिया इंटरनेशनल एथनिक एंड पॉप म्यूजिक कॉन्टेस्ट में भेजा जहां उन्होंने दूसरी रैंक प्राप्त की। दलेर संगीत के बेताज बादशाह हैं और वह म्यूजिक बनाने, गाने लिखने, म्यूजिक प्रोड्यूसर करने, कंपोस करने और रिकॉर्ड करने के अलावा इनवार्यमेंटलिस्ट की भी भूमिका निभाते हैं। दलेर की डेली लाइफ की बात करें तो वह जमीन पर कदम रखते हुए आसमान छूने वाले शख्स हैं।
इतने ज्यादा पॉपुलर होने के बावजूद दलेर जमीन से जुड़े शख्स हैं। दिल्ली के करीब दलेर का घर है जहां पर उन्होंने तकरीबन 70 गायें पाल रखी हैं। दलेर दूध, घी, दही, मक्खन इत्यादि के शौकीन हैं। बीच में दलेर का वजन 92 किलो तक बढ़ गया था। 8-9 साल तक उनका वजन उतना ही रहा लेकिन बाद में उन्होंने डाइट कंट्रोल और फास्ट फूड पर लगाम लगा कर अपने वजन पर काबू पाया। वर्तमान में उनका वेट 72 किलो के आस-पास है। दलेर के लिए उनकी सबसे बड़ी संपत्ति उनका परिवार है। वह अपने परिवार को बहुत प्राथमिकता देते हैं और खाली समय में उनके साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। दलेर का कहना है कि वह बेकार के गानों को अपनी आवाज देने में यकीन नहीं रखते… यही वजह है कि वह अब बहुत गिने-चुने गाने ही गाते हैं।
हम यहां पर दलेर मेहंदी के चुनिंदा गाने आपके लिए पेश कर रहे हैं जिनकी वजह से वह बहुत ज्यादा चर्चा में रहे हैं। तो उनके जन्मदिन पर आप भी मजा लीजिए दलेर मेहंदी के इन मजेदार गानों का। दलेर की आवाज रुहानी है। वह ऊंचे सुर वाले गानों को गाने और उन्हें कंपोज करने में माहिर हैं।