Dabangg 3, Munna Badnaam Hua Song : सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘दबंग 3’ (Dabangg 3) से नया गाना सामने आ चुका है। गाने को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे क्योंकि इस बार मुन्नी नहीं ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ है। पूरे सॉन्ग के दौरान सलमान अपने दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। बादशाह ने अपने रैप से एक बार फिर खुद का लोहा मनावाया है।

गाने में सलमान ने चमकीला कोट पहनकर बिंदास अंदाज में डांस करते हुए नजर आए। बता दें कि  सलमान खान ने अपने चाहने वालों के लिए इस धमाकेदार सॉन्ग का यूट्यूब पर प्रीमियर रखा जिसे लाखों लोगों ने एकसाथ देखा। 2.30 मिनट के इस गाने में सलमान का स्वैग देखने लाय़क था। सलमान खान के साथ इस दौरान प्रभुदेवा भी नजर आए और दोनों ने मिलकर फैंस को इस गाने के रूप में जबरदस्त सरप्राइज दिया।

बता दें कि प्रभूदेवा द्वारा निर्देशित फिल्म दबंग 3, 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साईं माजंरेकर और किच्चा सुदीप नजर आएंगे। किच्चा इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

Live Blog

21:38 (IST)30 Nov 2019
रिलीज हुआ मुन्ना बदनाम

सलमान खान ने अपने स्वैग से एकबार फिर जीता दर्शकों का दिल। पूर सॉन्ग के दौरान सलमान का स्टेप देख कोई भी उनका दीवाना हो जाए।

20:45 (IST)30 Nov 2019
शबीना खान ने सुनाया सलमान से जुड़ा किस्सा

कोरियोग्राफर शबीना खान ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा कि सलमान की पैदाइश इंदौर में हुई है और इस गाने को शूट करने के लिए इंदौर के महेश्वर घाट से ज्यादा बेहतर जगह कुछ हो नहीं सकती थी। इस वजह से गाने का टाइटल ट्रेक इंदौर में शूट किया गया था।

20:24 (IST)30 Nov 2019
कुछ ही देर में रिलीज होने वाला है मुन्ना बदनाम सॉन्ग

सलमान खान की फिल्म दबंग का सॉन्ग मुन्ना बदनाम कुछ ही  देर में रिलीज होने वाला है। मालूम हो कि अभी कुछ दिनों पहले इस सॉन्ग के ऑडियो को रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

19:07 (IST)30 Nov 2019
सलमान खान को भा गए निर्देशक प्रभूदेवा

सलमान प्रभूदेवा को बेहद पसंद करते हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दबंग 3 के अलाव सलमान की अगली फिल्म राधे को भी प्रभूदेवा ही डायरेक्ट करेंगे।

18:37 (IST)30 Nov 2019
मुन्नी को मिस कर रहे हैं फैंस

मुन्नी बदनाम हुई गाने में मलाइका अरोड़ा ने परफॉर्म किया था ऐसे में फैंस उन्हें इस गाने में काफी मिस कर रहे हैं। मालूम हो कि फिलहाल मलाइका का सलमान के भाई अरबाज से तलाक हो चुका है।

17:54 (IST)30 Nov 2019
सलमान की अगली फिल्म..

सलमान खान फिल्म दबंग के बाद सोहेल खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म राधे में नजर आएंगे। बता दें कि राधे नाम कैरेक्टर से सलमान ने wanted और तेरे नाम जैसी सुपरहिट की थीं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं।

17:17 (IST)30 Nov 2019
अपने खास डांस स्टेप से दर्शकों को दीवाना बना चुके हैं दबंग खान

सलमान खान अपने अतरंगे डांस स्टेप के लिए जाने जाते हैं ऐसे में मुन्ना बदनाम हुआ सॉन्ग में फैंस को सलमान का एक नया अवतार जरूर देखने को मिलेगा। इससे पहल सलमान का बेल्ट डांस, तोलिया डांस काफी फेमस हुआ था।

15:16 (IST)30 Nov 2019
सलमान ने कान में दिया था आइडिया..

सलमान खान म्यूजिक डायरेक्टर साजिदवाजिद से कान में कहा था कि क्यों न मुन्ना को बदनाम किया जाए। ये आइडिया सुन कर दोनों काफी एक्साइटेड हो गए थे। 

15:15 (IST)30 Nov 2019
सलमान खान ने लिया फैसला मुन्नी को बनाएंगे मुन्ना..

सलमान खान के साथ सेम ड्रेस पहन कर फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा भी डांस करते नजर आएंगे। सलमान खान की दबंग सीरीज में मलाइका अरोड़ा पर 'मुन्नी बदनाम हुई' गाना फीचर किया गया था। अब सलमान खान ने फैंस के बीच इस गाने को कुछ अलग अंदाज में पेश करने का फैसला लिया। 

14:21 (IST)30 Nov 2019
सलमान खान दे रहे हैं अपडेट, लाइव शो करेंगे भाईजान

सलमान खान दे रहे हैं अपडेट, लाइव शो करेंगे भाईजान: सलमान खान 20 दिसंबर को इस फिल्म को दर्शकों के सामने ला रहे हैं। इससे पहले फिल्म से गाने दर्शकों के सामने आ रहे हैं। आज सलमान खान मोस्ट अवेटेड सॉन्ग आने वाला है मुन्ना बदनाम हुआ..

13:45 (IST)30 Nov 2019
मुन्ना बदनाम हुआ- Malaika Arora की तरह डांस करेंगे Salman Khan

कुछ ही देर में सलमान खान की फिल्म से गाना मुन्ना बदनाम हुआ आने वाला है। इस गाने के टीजर को दर्शकों ने काफी चाव से देखा। गाने के टीजर को सलमान के ऑफीशियल अकाउंट में काफी तारीफें मिलीं। कमेंट बॉक्स पर फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि क्या इस बार सलमान खान Malaika Arora की तरह डांस करके दिखाएंगे?

12:46 (IST)30 Nov 2019
Dabangg 3: सलमान की ये फिल्म तोड़ेगी उनका ये रिकॉर्ड..

दबंद 3 को प्रभुदेवा ने डारेक्ट किया है। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी Dabangg 3 में सलमान खान (Salman Khan) के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), किच्चा सुदीप और साईं मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 20 दिसंबर 2019 को आएगी। खास बात ये भी है कि 'दबंग 3' भारत में कई भाषाओं में रिलीज होने वाला है। ये सलमान की पहली ऐसी फिल्म है जो कि इतनी सारी भाषाओं में रिलीज होगी।

12:18 (IST)30 Nov 2019

इस गाने में सलमान खान और प्रभुदेवा कुछ इस अवतार में डांस करते दिखाई देंगे। दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने होंगे। सलमान के फैंस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं..

12:07 (IST)30 Nov 2019
आते ही छाया था गाने का टीजर, गाने करेगा बड़ा धमाल..

सलमान खान का सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम हुआ' को लेकर काफी चर्चा है। इसके वीडियो टीजर को एक ही घंटे में लाखों व्यूज मिल गए थे। इससे पहले इस गाने का ऑडियो भी सामने आया था। लोगों को ऑडियो भी खूब भाया था। इसी के बाद से एक्साइटमेंट और बढ़ गई और अब फैंस गाने के वीडियो का इंतजार कर रहे हैं।