Divyanka Tripathi Dahiya: शो ‘ये है मोहब्बतें’ की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने इस बार सास बहू सीरियल से थोड़ा कुछ अलग हट कर करने का सोचा है। ऐसे में एक्ट्रेस सोनी के क्राइम बेस्ड शो ‘क्राइम पेट्रोल’ (Crime Petrol) शो में नजर आ रही हैं। दिव्यंका त्रिपाठी ने अब तक टीवी की दुनिया में एक आदर्श बहू और पत्नी का किरदार निभाया है। लेकिन इस शो में दिव्यंका के हाव भाव बेहद तीखे और तेज तर्रार नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस क्राइम पेट्रोल को होस्ट कर रही हैं।
इस शो में दिव्यंका महिलाओं को लेकर काफी कुछ डिसकस करतीं और सीख देती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार को लेकर आवाज उठातीं और जागरूक कराती दिखती हैं। महिलाओं को सीख देते हए वह कहती हैं- ‘प्रॉस्टिट्यूशन को दुनिया का सबसे पुराना दर्जा दिया गया है। कमाल की बात तो ये है कि कुछ लोगों का मानना है कि अगर अपनी बहू बेटियों की सेफ्टी चाहते हो तो इस प्रोफेशन को बंद कर दो।’
एक्ट्रेस आगे कहती हैं- ‘तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि शायद इस प्रोफेशन की वजह से घरेलू औरतें ज्यादा सेफ हैं। उनका सोचना है कि इसी प्रोफेशन की वजह से जिस्मानी जरूरत उस हद तक नहीं पहुंच जाती कि घर की बहू बेटी की इज्जत खतरे में पड़ जाए। औरतों के ऊपर बहुत जिम्मेदारियां होती हैं। उन्हें न सिर्फ घर संभालना पड़ता है बल्कि कई बार चलाना भी पड़ता है। दिनभर ऑफिस में काम करने और थक जाने के बाद उनसे उम्मीद जताई जाती है कि वह घर के काम काज, बच्चों का खयाल और सास ससुर की सेवा भी करे, घर को स्वर्ग भी बना कर रखे।’
View this post on Instagram
Divyanka आगे कहती हैं- ‘अब इसमें पति या सास हाथ बंटाए तो उनकी तारीफ की जाती है। लेकिन औरत का तो ये फर्ज माना जाता है। जितना जरूरी मानसिकता बदलना है उतना ही जरूरी है सावधानी बरतना। जब भी घर से बाहर का पर जाएं हमेशा घरवालों को सूचना जरूर दें। सतर्क रहिए महिलाओं की इज्जत कीजिए। ‘एक औरत पे वार अब हर औरत पे भार।’
View this post on Instagram
दिव्यंका का इंट्रो पार्ट भी बहुत शानदार है। दिव्यंका अपने इंट्रो में रैप गाती नजर आती हैं जो कि महिलाओं पर बेस्ड है। इस वीडियो को दिव्यंका के फैंस ने बहुत पसंद किया।