Crakk: Jeetega Toh Jiyegaa Movie Review, Rating and Release Updates: विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है। इसके जरिए पहली बार दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिख रहे हैं और एक्शन अवतार में सभी का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी थोड़ी कमजोर लगती है, मगर एक्शन और स्टंट कमियों को पूरा करता है। इसके जरिए विद्युत जामवाल, नोरा फतेही के साथ पहली बार स्क्रीन पर रोमांस कर रहे हैं। इसका निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, जिसने ‘कमांडो 3’, ‘टेबल नंबर 21’ और ‘आशिक बनाया आपने’ जैसी फिल्मों को डायरेक्शन किया है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं फिल्म की रिलीज के बाद लोग इस पर क्या और कैसा रिएक्शन दे रहे हैं।

Live Updates
13:39 (IST) 23 Feb 2024
'क्रैक' एक्सट्रीम स्पोर्ट्स मूवी है- यूजर

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' को लेकर एक यूजर ने लिखा, ''क्रैक' एक्सट्रीम स्पोर्ट्स मूवी है। इसके एक्शन सीक्वेंस कमाल के हैं।'

11:37 (IST) 23 Feb 2024
अर्जुन रामपाल बोले- क्रैक! डर से नहीं डेयरिंग से खेलो

अर्जुन रामपाल ने फिल्म 'क्रैक' को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'क्रैक! डर नहीं डेयरिंग से खेलो। फिल्म को मिस ना करें।' इसके साथ ही एक्टर ने क्रैक के डायलॉग्स को रिक्रिएट करने और टैग करने के लिए भी कहा है।

10:52 (IST) 23 Feb 2024
फिल्म रॉक करेगी- यूजर

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ को देख एक यूजर मंत्रमुग्ध हो गया। उसने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'फिल्म जरूर रॉक करेगी। टीम को शुभकामनाएं। रॉक ऑन किंग। हम यहां हैं आपको सपोर्ट करने के लिए।'

10:50 (IST) 23 Feb 2024
'ये फिल्म नहीं FUN ON RUN है'- यूजर

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' को सोशल मीडिया पर दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा, 'विद्युत ने कमाल की एक्टिंग और स्टंट्स किए हैं। वहीं अर्जुन रामपाल तो डैशिंग हैं। ये फिल्म नहीं FUN ON RUN है।'

10:09 (IST) 23 Feb 2024
'क्रैक' में अर्जुन रामपाल ने लूटी लाइमलाइट

फिल्म 'क्रैक' को लेकर सोशल मीडिया रिएक्शन सामने आने लगे हैं। एक यूजर ने अर्जुन रामपाल को फिल्म की यूएसपी बताया है। साथ ही विद्युत जामवाल की एक्टिंग और एक्शन की जमकर तारीफ की है। वहीं, नोरा फतेही को शख्स की ओर से बैक बोन बताया गया है। इसे यूजर ने स्मैशिंग हिट बताया है।

10:07 (IST) 23 Feb 2024
विद्युत जामवाल ने भाई के लिए डेडिकेट किया 'क्रैक' का ये गाना

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल 'क्रैक' से फैंस का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर की ओर से फिल्म का एक गाना शेयर किया गया है, जिसके बोल 'ख्याल रखना' हैं। इसे उन्होंने भाई को डेडिकेट किया है।

09:41 (IST) 23 Feb 2024
99 रुपए में देख सकते हैं ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’

‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ को लेकर विद्युत जामवाल ने जानकारी शेयर की है। इस मूवी को 99 रुपए में देखा जा सकता है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के टिकट प्राइस को लेकर पोस्ट शेयर की है।

09:39 (IST) 23 Feb 2024
750 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'क्रैक'

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी शेयर की कि मूवी को 50 से ज्यादा देश, 600 से ज्यादा लोकेशन्स और दुनिया भर में 750 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

09:37 (IST) 23 Feb 2024
कमजोर कहानी, पर जबरदस्त एक्शन और स्टंट से भरपूर है ‘क्रैक’

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनीं फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' (Crakk: Jeetega Toh Jiyegaa) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी के जरिए दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं और दमदार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...