उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (Pushkar Dhami) धामी ने कहा कि प्रदेश में अब जितनी भी भर्ती परीक्षाएं होंगी उन सभी में नया नकल विरोधी कानून लागू होगा। इस कानून में जुर्माने और सजा का बहुत कठोर प्रावधान किया गया है। इस कानून के तहत अगर कोई प्रिटिंग प्रेस, कोचिंग इंस्टीट्यूट या मैनेजमेंट सिस्टम नकल कराने पर दोषी पाया जाता है, तो उसे उम्र कैद की सजा हो सकती है।
साथ उसे 10 करोड़ रुपए जुर्माना भी भरना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के बनाए गए इस कानून का जहां कुछ लोग स्वागत कर रहे हैं। तो वहीं इस कानून का विरोध भी देखने को मिल रहा हैं। इसी बीच जाने माने कॉमेडियम राजीव निगम (Rajeev Nigam) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि भर्जी डिग्री की सरकार की सजा पूरा देश भुगत रहा है।
कॉमेडियन राजीव निगम ने किया ट्वीट
चर्चित कॉमेडियन राजीव निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लगभग हर मुद्दे पर आपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस क्रम में उन्होंने ट्वीट करते हुए उत्तराखंड सरकार पर तंज कसा है। कॉमेडियन ने एक न्यूज वेबसाइड का पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि उत्तराखंड सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाया है।
पकड़े जाने गए उम्रकैद की सजा होगी और 10 करोड़ का जुर्माना देना होगा। इस पर कॉमेडियन ने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि ‘नकल की सजा तो तय कर ली। लेकिन फर्जी डिग्री की सजा पूरा देश भुगत रहा है।’ वहीं इस मुद्दे पर फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। फिल्ममेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यह एक ऐसा बर्बर क़ानून जो पुष्कर धामी सरकार को जल्द ही वापस लेना होगा।’
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया यूजर्स राजीव निगम के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रतना यादव ने लिखा कि ‘नकल करवाता कौन था?’ आदर्श नाम के यूजर ने लिखा कि ‘और नकली मार्कशीट दिखा कर देश की जनता को गुमराह करने वाले को क्या सजा होनी?’ राजीव नाम के यूजर लिखा कि ‘बच्चों के भविष्य के साथ खेला जा रहा है। जब तक हम बिना जवाबदेही के वोट देते रहेंगे। ऐसा ही होता रहेगा।’