कॉमेडियन भारती सिंह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपना एक व्लॉग अपलोड किया है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर नडर आ रही हैं। उन्होंने बताया है कि वह तीन दिन से दर्द से तड़प रही थीं, आखिरकार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

भारती सिंह को इस हाल में देख उनके फैंस काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। व्लॉग में भारती कह रही हैं, “आई एम सॉरी, ऐसी सिचुएशन दिखानी नहीं चाहिए लेकिन मैं क्या करूं। मुझे बताना था कि व्लॉग ना आए तो वजह ये है। मुझे फूड इंफेक्शन हो गया है, पेट का इंफेक्शन तो रात भर से बुरे हाल हैं लेकिन अब काफी ठीक हूं मैं।”

टेस्ट में सामने आई ये दिक्कत

भारती अस्पताल में भर्ती तो पेट के इंफेक्शन के कारण हुई थीं, लेकिन जब उनके टेस्ट हुए तो कुछ और भी परेशानियां निकलकर सामने आई हैं। भारती ने बताया कि डॉक्टर्स ने उनके कई टेस्ट किए, जिसमें सामने आया कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है और वो किसी वेन में फंसी है। जिसके कारण भारती को तकलीफ हो रही है। भारती ने बताया कि वह कुछ भी खाती हैं तो उनको दर्द होता है और उल्टी हो जाती है।

भारती को आ रही गोले की याद

भारती सिंह के साथ अस्पताल में उनके पति हर्ष हैं, लेकिन उनका बेटा गोला नहीं है। भारती के लिए उसके बिना रहना काफी मुश्किल हो रहा है। वह अपने बेटे को याद कर रही हैं।

फैंस को दी सलाह

भारती सिंह ने अपने फैंस को सलाह दी है कि अगर कोई भी तकलीफ हो उसे अनदेखा न करें। उन्होंने बताया कि उन्हें तीन दिन से दर्द हो रहा था, लेकिन वह इसे इग्नोर कर रही थीं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था और अस्पताल जाना चाहिए था।