कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ऑस्ट्रेलिया से वापस आते समय फ्लाइट में हुई लड़ाई टीवी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा विवाद बनकर सामने आया है। जहां एक तरफ कपिल के मुकाबले सुनील के पास ज्यादा सपोर्टर हैं। वहीं द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के फर्स्ट रनर अप और बिग बॉस 2 के कंटेस्टेंट अहसान कुरैशी इस विवाद में कूद गए हैं। उन्होंने कपिल का साथ देते हुए सुनील ग्रोवर को उनके व्यवहार के लिए कड़ी फटकार लगाई है। हाल ही में वो सुनील पाल और राजू श्रीवास्तव के साथ द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बने थे। जिस एपिसोड से अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुनील ग्रोवर नदारद थे।

एक लीडिंग से बात करते हुए अहसान ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखते हुए सुनील के व्यवहार को अमान्य बताते हुए कहा- अगर आपके पास बोलने का साहस नहीं है क्योंकि आपको लगता है कि वो आपको फिर से नहीं लेगा तो इसका मतलब है कि वो आपका भगवान है। इसलिए इस नौटंकी को छोड़िए। आप एकदम चुप हैं। वो आपको बहलाएगा और फिर आप शो पर वापस आ जाएंगे। अपनी रीढ़ बढ़ाइए। एक कॉमेडियन होना अलग बात है और एक इंसान होना बहुत महत्वपूर्ण है। जब वो पिछली बार उनके पास वापस आए थे तभी उन्होंने अपनी इमेज छोटी कर ली थी। अगर कपिल का शो फ्लॉप हो जाता और सुनील का शो काम करता तो क्या वो वापस आते? वो वापस आए क्योंकि वो फ्लॉप हो गए थे। आप मीडिया का सामना क्यों नहीं करते और सच क्यों नहीं बताते? वो कोई संत नहीं है। उन्होंने ट्विटर पर केवल एक छोटा सा मैसेज लिखा। बस हो गया। लेकिन मुझे लगता है कि वो वापस आएंगे।

अहसान ने सुनील पर हमला करते हुए कपिल शर्मा को नहीं बल्कि ग्रोवर पर आरोप लगाते हुए कहा- लेकिन इस लड़ाई को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि अतीत में भी ऐसी ही लड़ाई हुई थी। सुनील गया था और अपना एक शो शुरू किया था। वो फ्लॉप हो गया और वो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में लौट आया। अगर आप अपने कदम को लेकर इतने ही मजबूत थे तो वापस क्यों आए? इस समय भी लोग उन्हें मिस कर रहे हैं और उनके शब्दों का सम्मान करते हैं। लोग उन्हें बोल रहे हैं कि वो शो पर वापस ना आएं। मैंने काम पाने के लिए कभी कपिल के आगे भीख नहीं मांगी। अगर आप हमें बुलाते हैं तो ठीक है नहीं तो हमारे पास बहुत से फैंस हैं। और फाइनली उन्होंने मुझे बुलाया। तो ये होती है बात। उन्हें पहले भी बेइज्जत किया गया था लेकिन उन्होंने उसे माफ कर दिया और प्रोत्साहित किया था।

अहसान ने कपिल को सलाह देते हुए शराब छोड़ने के लिए कहा। इंडियन एक्सप्रेस डॉट से हुई बातचीत में उन्होंने कहा- उन्हें शराब नहीं पीनी चाहिए। यह स्वास्थकर नहीं है। वो काफी विवेकपूर्ण व्यक्ति हैं। वहीं कपिल और सुनील स्क्रिन पर बहुत अच्छी जोड़ी लगते हैं। सुनील शो के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए उन्हें शो पर वापस आ जाना चाहिए। कपिल को समझना चाहिए कि उन्हें अपने टीम के सदस्यों की बेइज्जती नहीं करनी चाहिए। यह खत्म होना चाहिए। अब ऐसी खबरे हैं कि कपिल का शो ऑफ एयर हो सकता है।