Citadel on Amazon Prime Video: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन हाल ही में मुंबई पहुंचे जां उनकी नई वेब सीरीज़ Citadel का प्रीमियर था। शो में प्रियंका और रिचर्ज जासूस एजेंट के रोल में नजर आने वाले हैं जो ग्लोबल स्पाई एजेंसी सिटाडेल के लिए काम करते हैं। सिटाडेल का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि इस शुक्रवार प्राइम वीडियो पर सिटाडेल रिलीज हो रही है। प्रियंका चोपड़ा इस इंग्लिश वेब शो में लीड एक्ट्रेस हैं और इसलिए उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

इसस सीरीज में प्रियंका नादिया के रोल में दिखेंगी जबकि रिचर्ड मैडेन मेसन केन के रोल में नजर आएंगे।

भारत में साइंटिफिक-फिक्शन जासूसी सीरीज सिटाडेल की चर्चा हो रही है और सिटाडेल की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान, प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की बॉलीवुड सेलेब्स ने तारीफ की।

When and Where to Watch Citadel सिटाडेल रिलीज की तारीख और समय

सिटाडेल 28 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। आप पहले दो एपिसोड तो इसी शुक्रवार को देख लेंगे वहीं अन्य एपिसोड्स आप हर शुक्रवार देख पाएंगे। ये एपिसोड रात के 12 बजते ही स्ट्रीम कर दिए जाएंगे। 26 मई को पूरी ‘स‍िटाडेल’ सीरीज ओटीटी पर स्‍ट्रीम हो जाएगी और सारे एपिसोड्स ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे।

Citadel full episode download in HD

सिटाडेल उन सभी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी जिनके पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है। यह सब्सक्रिप्शन वालों के लिए फ्री है अलग से कोई चार्ज नहीं है। आप बाद में देखने के लिए एचडी में शो को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे आप बाद में उसी एप में देख सकते हैं। सिटाडेल का निर्देशन एवेंजर्स के डायरेक्टर जो और एंथनी रूसो ने किया है जिन्हें रूसो ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता है। रूसो ब्रदर्स ने अपनी इस सीरीज की तुलना जेम्स बॉन्ड से की है।

Citadel Meaning क्या है सिटाडेल

जब से इस सीरीज का ऐलान हुआ है लोगों के मन में इस नाम को लेकर सवाल हैं कि आखिर क्या है ये सिटाडेल। सिटाडेल का शाब्दिक अर्थ गढ़ होता है। वहीं सीरीज में सिटाडेल एक स्वतंत्र खुफिया जासूसी एजेंसी है। जो किसी देश के लिए समर्पित नहीं है बल्कि ये किसी भी देश की सुरक्षा करने के लिए तत्पर रहती है। इसी सिटाडेल के दो जासूस फिर से मिलते हैं और फिर क्या होता है इसके लिए आपको सिटाडेल सीरीज देखनी होगी। इसमें झूठ-फरेब, रहस्य-रोमांच के साथ एक लव स्टोरी भी है।