70-80 के दशक की बेहतरीन अदाकारा जीनम अमान अपने करियर की सफल एक्ट्रेस रही हैं। इंडस्ट्री में उनके नाम का सिक्का चलता था। जितनी चर्चा उनकी प्रोफेशनल लाइफ और फिल्मों की रही है उससे कम चर्चा उनकी निजी जिंदगी की नहीं रहे है। पर्सनल लाइफ में वो एक अफल अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने दो शादियां की थी लेकिन, दोनों ही कामयाब नहीं रही। उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी दर्दनाक और मुश्किलों भरी रही थी। करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने 1985 में मजहर खान से पहली शादी की थी। इस रिश्ते में उन्हें कभी खुशी नहीं मिली थी। यहां तक कि बच्चों की खातिर 12 साल तक जैसे-तैसे रिश्ता निभाना पड़ा था लेकिन बाद में वो अलग हो गई थीं। ससुरालवालों ने उनका बहुत शोषण किया था। मजहर की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी तक को छीन लिया गया था। बच्चों को भी उनके खिलाफ भड़का दिया गया था। चलिए बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, जीनत अमान ने एक बार सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने बताया था कि मजहर के साथ क्या हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा था कि मजहर ने खुद ही हेल्प करना बंद कर दिया था। वो जो भी कुछ कर रहे थे, वो खुद को ही नुकसान पहुंचा रहे थे। जीनत ने बताया था कि वो वहां पर रुककर उन्हें ऐसा नहीं करने दे सकती थीं। वो प्रिस्क्रिप्शन दवाओं, पेनकिलर दवाओं के आदी हो गए थे। वो एक दिन में सात बार उन दवाओं को लेने लगे थे। डॉक्टरों ने ऐसा करने से मना किया था और हिदायत दी थी कि उनकी किडनी काम करना बंद कर देगी। यहां तक कि बच्चे भी रिक्वेस्ट करते थे कि वो (जीनत) उन्हें उन दवाओं को लेने से रोकें।

पति से अलग होने के बाद भी सताती थी चिंता

जीनत ने आगे बताया था कि वो माने नहीं और अंत में उनकी किडनी खराब हो गई थी। उसी समय एक्ट्रेस ने इस रिश्ते से बाहर आने के बारे में सोचा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें ऐसा करने में काफी वक्त लगा था। उन्होंने रिश्तों को खत्म कर दिया था फिर भी उन्हें मजहर की चिंता सताती थी। उन्होंने पति के लिए काफी लड़ाइयां लड़ी।

पति के नहीं करने दिए अंतिम दर्शन

अंत में जीनत अमान ने ये भी बताया था कि मजहर का जब निधन हो गया था तो उन्हें ससुराल वालों ने अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया था। उनकी सारी प्रोपर्टी तक हड़प ली थी। एक्ट्रेस को पति की प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। जीनत ने आरोप लगाया था कि उनकी सास और ननद मजहर का सारा पैसा ले लिया था। इतना ही नहीं, बच्चों को भी जीनत के खिलाफ भड़का दिया था।

South Adda: साउथ की वो एक्ट्रेस, जिसे मोटापे की वजह से नहीं मिला काम, करवाई सर्जरी तो चली गई थी जान, जानिए कौन हैं