CineGram: एक वक्त ऐसा था जब विनोद खन्ना का स्टारडम सिर चढ़कर बोलता था। वह इंडस्ट्री के बड़े एक्टर बन चुके थे, लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि वो परेशान रहने लगे। विनोद खन्ना और महेश भट्ट की जोड़ी जय-वीरू से कम नहीं थी, मगर एक दिन परेशान होकर विनोद खन्ना ने सबके सामने महेश भट्ट को तीन जोरदार थप्पड़ जड़ दिए थे।
विनोद खन्ना इंडस्ट्री में अपना पैर जमा चुके थे, मगर महेश भट्ट स्ट्रगल कर रहे थे। इसलिए विनोद खन्ना ही उनका सारा खर्च उठाया करते थे और इस बात का जिक्र खुद महेश भट्ट ने कई इंटरव्यू में किया है। मगर एक वक्त आया जब विनोद उनसे नाराज हो गए और स्टूडियो में कई लोगों के सामने उनके गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए।
दरअसल विनोद का करियर पीक पर था और वो अमिताभ बच्चन को टक्कर दे रहे थे, लेकिन तभी उनकी मां का देहांत हो गया और वो डिप्रेशन में चले गए। उन्हें इस हालत में देख महेश भट्ट ने उन्हें सलाह दी कि वो स्प्रिचुएलिटी की तरफ जाएं, जिससे उनका मन शांत रहेगा। विनोद ओशो के आश्रम जाकर रहने लगे और फिर उन्होंने लंबे समय बाद इंडस्ट्री में वापसी की।
महेश भट्ट ने इस मौके का फायदा उठाया और अपने भाई मुकेश भट्ट को साथ लेकर विनोद खन्ना स्टारर फिल्म बनानी शुरू की। मुकेश भट्ट फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे और बताया जाता है कि महेश भट्ट इस फिल्म के लिए विनोद खन्ना को पैसे नहीं देना चाहते थे। जब विनोद ने फीस मांगी को वो आनाकानी करने लगे, फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़कर विनोद खन्ना भी आनाकानी करने लगे। चालीस दिनों तक फिल्म की शूटिंग अटकी रही। ऐसे में महेश उनसे नाराज हो गए और उनके खिलाफ बातें करने लगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो वो सब लोगों से विनोद खन्ना को लेकर अजीबो गरीब बातें करने लगे थे और इसी को लेकर उनकी दोस्ती में दरार आने लगी। एक बार दोनों एक फिल्म स्टूडियो में टकरा गए और दोनों में कुछ बात हुई, इस बीच विनोद अपना आपा खो बैठे और उन्होंने महेश को तमाचे जड़ दिए। ये वो दिन था जब दोनों की जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई और उन्होंने कभी एक दूसरे के साथ दोबारा काम नहीं किया।
बता दें कि विनोद खन्ना ओशो आश्रम से जब लौटे थे तो उनके फैंस के लिए उनका अलग क्रेज था। उनकी फिल्म के टिकट खरीदने के लिए 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगा करती थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…