हिंदी सिनेमा जगत के हिट एक्टर्स की चर्चा होती है कि उसमें एक नाम की चर्चा जरूर होती है वो हैं सलमान खान। सलमान खान को उनके फैंस प्यार से ‘भाईजान’ कहते हैं और उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। फिल्मों के साथ ही एक्टर दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा का वक्त हो गया है और वो आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वो अपनी लाइफ में ना जाने कितने लोगों का सहारा बन चुके हैं। एक्टर ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है। ऐसे में आपको उनकी एक फिल्म और रोल के बारे में बता रहे हैं, जिसे करने से सबने मना कर दिया था और उन्होंने महज 1 रुपए में ही पूरी कर दिया था।

सलमान खान ने नॉन-मेनस्ट्रीम फिल्में कम ही की हैं। इसी में से एक फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ है। इसमें उन्होंने एक HIV पॉजिटिव रोल प्ले किया था, जिसे करने से बॉलीवुड में सभी स्टार्स ने करने से मना कर दिया था और सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसके लिए उन्होंने एक रुपए चार्ज किए थे। इसका खुलासा खुद प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने किया है। उन्होंने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में इस किस्से का जिक्र किया है।

ये किस्सा साल 2004 में आई फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ से जुड़ा है। इसमें शिल्पा शेट्टी अहम रोल में थीं। इसमें सलमान खान ने एक एचआईवी पेशेंट का रोल प्ले किया था। ये उनकी पहली फिल्म रही, जिसमें उन्होंने ऐसा किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी होती है कि इसमें एक एचआईवी पॉजिटिव किरदार होता है, जिसके बारे में पता चलते ही उसे नौकरी से बेवजह ही निकाल दिया जाता है। इसमें अभिषेक बच्चन होता हैं, जो सलमान खान के वकील का किरदार निभाते हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में सलमान, शिल्पा के एक्स लवर भी होते हैं।

शैलेंद्र सिंह ने लिखी पोस्ट

शैलेंद्र ने पोस्ट में लिखा, ‘सलमान खान उस समय और आज भी सबसे बड़े यूथ आइकॉन हैं। तो कल्पना कीजिए कि सलमान को एड्स पर फिल्म बनाने के लिए मनाया जाए जबकि वह वास्तव में भारत के रेम्बो, टर्मिनेटर और सुपरमैन हैं। फिल्म में उनका किरदार एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद मर जाता है। इसके लिए पूरी इंडस्ट्री ने मना कर दिया था और उसी दिन मैंने सलमान खान को फोन किया। उनको इसके बारे में बताया और वो राज़ी हो गए। भले ही मूवी में उनका किरदार मर जाता है लेकिन लोगों तक एचआईवी का जो संदेश पहुंच जाता है।’ इसमें सलमान का एक्सटेंडेड कैमियो था।

सलमान खान ने खुद किया था कॉल

इसके साथ ही रेडिफ के साथ बातचीत में रेवती ने बताया था कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने इस बारे में खुद कॉल करके बात की थी और बताया था कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। रेवती ने बताया कि उन्होंने 10 मिनट के बाद एक बार फिर से सलमान खान के पास कॉल किया और कंफर्म किया कि सच में वो इसका हिस्सा बनना चाहते हैं? इस पर एक्टर ने हां में जवाब दिया था और उन्होंने इसमें एकदम फ्री काम किया था।