CineGram: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का नाम कई एक्टर्स के साथ जोड़ा गया, किसी के बारे में उन्होंने खुलकर बात की तो कुछ अफेयर्स की खबरों पर रेखा ने चुप्पी नहीं तोड़ी। अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार को लेकर कई तरह की बातें होती आई हैं, लेकिन इससे पहले उनका नाम विनोद मेहरा के साथ जुड़ा था। रेखा पर लिखी किताब ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी इस बात का जिक्र है।
यासिर उस्मान ने इस किताब में लिखा है कि रेखा और विनोद मेहरा को लेकर कहा जाता था कि दोनों ने शादी की थी और रेखा विनोद की मां से मिलने भी गई थीं। मगर उनकी मां ने रेखा के साथ बुरा बर्ताव किया था। इसके बारे में खुद रेखा ने अपने इंटरव्यू में बताया था। रेखा ने विनोद मेहरा के साथ अपनी शादी पर तो बात नहीं की, लेकिन कहा था कि मेहरा की मां उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।
रेखा ने बताया था कि विनोद मेहरा की मां उन्हें एक बदनाम एक्ट्रेस मानती थीं। रेखा ने कहा था, “मैं एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिसका अतीत खराब है। उनके लिए मैं एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिसका अतीत खराब है, जिसकी इमेज बिल्कुल अच्छी नहीं है। विनोद के चलते मैंने पहले तो उन्हें बर्दाश्त किया था लेकिन बाद में मेरा गुस्सा फूट पड़ा था। मुझे इस तरह की बातों से नफरत होने लगी थी।”
य
विनोद मेहरा संग रेखा की सीक्रेट मैरिज को लेकर काफी बातें होती हैं। रेखा ने भी इंटरव्यू में दोनों की नजदीकियों के बारे में बात की थी। साल 2004 में रेखा, सिमी गरेवाल के शो में आई थीं, जहां उन्होंने बताया था कि विनोद उनके काफी करीब थे। रेखा से उनकी सीक्रेट वेडिंग को लेकर सवाल किया गया था, लेकिन रेखा ने इससे इनकार कर दिया था। रेखा ने कहा था,”कोई भी कुछ भी बोल सकता है। मेरे लिए ये जरूरी नहीं है, इसलिए मैं इस पर कुछ भी कहना नहीं चाहूंगी। वो हमेशा मेरे शुभचिंतक रहे और वो मेरे बहुत बहुत करीब थे।”
.
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि रेखा और विनोद मेहरा ने कोलकाता में शादी की थी और इसके बाद विनोद, रेखा को अपनी मां से मिलवाने घर ले गए थे। जहां उनकी मां ने रेखा को अपमानित किया था। कहा जाता है कि उन्होंने रेखा को घर में घुसने से मना कर दिया था, जिसके बाद रेखा रोते हुए वहां से चली गई थीं।
बता दें कि रेखा और अमिताभ बच्चन के प्यार के किस्से भी मश्हूर हैं। अपने एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि अमिताभ ने उन्हें दो अंगूठियां गिफ्ट की थी, जिन्हें वो 24 घंटे पहना करती थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…