राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। शादी से पहले दोनों के प्यार के चर्चे खूब रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में डिंपल ने एक्टिंग छोड़ राजेश से शादी कर ली थी। करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था और बाद में दो बेटियों को जन्म दिया था। लेकिन, शादी के कुछ समय के बाद ही उनके बीच अनबन हो गई थी और दोनों बिना तलाक के ही एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। ऐसे में आपको राजेश खन्ना के गुस्से के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में खुद डिंपल ने बताया था। उन्होंने उनसे जुड़ा गुस्से वाला किस्सा शेयर किया था। एक्ट्रेस को हाथ जोड़कर एक्टर पति से माफी मांगनी पड़ी थी। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में…

दरअसल, डिंपल कपाड़िया ने एक बार रेडिफ के साथ बातचीत की थी। इस पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना से जुड़ा किस्सा सुनाया था। उन्होंने इस दौरान बताया था कि ये किस्सा फिल्म ‘जय शिव शंकर’ के दौरान का था। डिंपल ने बताया था कि फिल्म बहुत अच्छी रही थी लेकिन, फाइनेंशियल समस्या थी। उन्होंने आगे बताया था कि एक बार वो सभी शूटिंग कर रहे थे तब एक्टर की तबीयत ठीक नहीं थी। वहीं, राजेश खन्ना को बालकनी में आकर प्रेस वालों से भी बातचीत करनी थी।

इस दौरान डिंपल ने बताया कि उन्होंने तबीयत ठीक ना होने की वजह से राजेश खन्ना को शॉल दिया और धूप का चश्मा दिया। इसे देने के बाद कहा कि जब वो बाहर जाएं तो सीधे ना देखें क्योंकि उनका साइड प्रोफाइल बेहतर दिखता है। उनकी बात को सुनकर राजेश भड़क गए थे। उन्होंने डिंपल की ओर देखा और कहा कि अब वो उन्हें सिखाएंगी। उनकी ये लाइन सुनने के बाद एक्ट्रेस डर से कांप उठीं और फिर उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी थी।

राजेश खन्ना के डाउन फॉल पर भी बोली थीं डिंपल

इसके साथ ही इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना के डाउन फॉल पर भी बात की थी। उन्होंने बातचीत में बताया था कि एक सफल इंसान की बर्बादी खतरनाक होती है। एक्ट्रेस ने बताया था कि जीवन में असफलता से ये उनका पहला सामना था। डिंपल का मानना था कि जब एक सफल आदमी बर्बाद होता है तो उसकी निराशा आसपास के माहौल को भी घेर लेती है।

15 साल बड़े थे राजेश खन्ना

आपको बता दें कि डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की उम्र के बीच 15 साल का फासला था। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की पहली मुलाकात फिल्मों में आने से पहले हुई थी। दोनों अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। इस दौरान डिंपल, राजेश को काफी पसंद आई थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। फिर दोनों ने साल 1973 में शादी कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस करीब 11 साल तक बड़े पर्दे से दूर रहीं। वो फिल्मों में काम करना चाहती थीं लेकिन राजेश खन्ना इसके खिलाफ थे। इसकी वजह से उनका रिश्ता भी खराब होने लगा था।