CineGram: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की फिल्मों की तरह ही उनकी पर्सनल लाइफ में भी ग्लैमर और रोमांस की कमी नहीं रही। महेश भट्ट ने लॉरेन से शादी की थी, जिनका नाम बदलकर किरण भट्ट रखा गया। इस शादी में रहते हुए महेश भट्ट उस वक्त की खूबसूरत एक्ट्रेस परवीन बॉबी को दिल दे बैठे। दोनों एक साथ लिव-इन में भी रहने लगे थे। दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। परवीन बॉबी का साल 2005 में 50 साल की उम्र में निधन हो गया था, लेकिन वो अपने पीछे कई कहानियां छोड़ गईं।
महेश भट्ट के साथ उनकी कुछ ऐसी यादें हैं, जिन पर खुद भट्ट को भी पछतावा होता है। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में भट्ट ने एक किस्सा शेयर किया था, जब बदहवास हालत में परवीन बॉबी उनके पीछे बिना कपड़ों के दौड़ गई थीं।
भट्ट ने कहा था, “परवीन और मैं बेडरूम में थे तब परवीन ने मुझसे कहा था कि ‘महेश या तो मैं या फिर यूजी?’ ये सुनकर मैं हैरान रह गया था। और उसे घूरे जा रहा था। उसने भी मुझे घूरा। मैंने जवाब नहीं दिया, लेकिन वह सब समझ गई। उसकी आंखों से आंसू बह निकले। इसके बाद मैंने कपड़े पहन लिए। उसने कहा कि एसी बंद कर दो, बहुत ठंड हो रही है। कमरे में शांति थी। बाहर बारिश हो रही थी। मैं चुपचाप कमरे से बाहर निकल गया। उसने मेरा नाम पुकार कर आवाज दी। लेकिन मैंने पलटकर नहीं देखा। मैंने लिफ्ट का इंतजार भी नहीं किया और सीढ़ियों से ही चल दिया। मैंने उसके दौड़ने की आवाज सुनी। मैं वापस लौटकर उससे कहना चाहता था कि देखो तुम इस स्थिति में (बिना कपड़ों के) बाहर नहीं आ सकतीं। लेकिन मैं बिना परवाह किए बारिश में आगे बढ़ गया।”
यूजी कोई लड़की नहीं, बल्कि महेश भट्ट के दोस्त फिलॉस्फर और गाइड यू.जी. कृष्णमूर्ति थे। यूजी चाहते थे कि महेश भट्ट, परवीन बॉबी को छोड़ दें और अपनी पत्नी-बच्चों के साथ रहें। महेश भट्ट ने खुद इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने परवीन के साथ रहने के लिए पत्नी लॉरेन और दोनों बच्चों पूजा भट्ट, राहुल भट्ट को छोड़ दिया था।
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने दूसरी शादी के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि पहली शादी में काफी दिक्कतें आ रही थीं, जिसके बाद उनकी लाइफ में सोनी राजदान आईं और सब अच्छा होता गया। सोनी राजदान से शादी करने के लिए महेश भट्ट ने इस्लाम अपनाया था। इनकी शादी को 38 साल हो गए हैं और उनकी दो बेटियां एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।