बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) 65 साल की उम्र में भी स्क्रीन पर एक्टिव हैं। वो सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी एक्टिंग का लोहा मनवाने में सफल नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के सीजन 3 में देखा गया। सीरीज के तीनों सीजन में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। उन्हें लीक से हटकर कैरेक्टर्स प्ले करते हुए देखा गया है। स्क्रीन पर उनकी देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है। लेकिन, क्या आपको पता है वो असल जिंदगी में उतनी ही बेबाक हैं। 65 की उम्र में वो अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं, नीना गुप्ता की निजी जिंदगी के पन्ने भी किसी से छुपे नहीं हैं। शादी से पहले प्रेग्नेंसी के बारे में वो कई बार बात कर चुकी हैं। ऐसे में आपको उनसे जुड़ा वो किस्सा बता रहे हैं, जब एक्ट्रेस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पहली बार पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था। चलिए बताते हैं।
दरअसल, नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड का अफेयर जगजाहिर है। इनके प्यार से हर कोई वाकिफ है। एक्ट्रेस शादी से पहले विवियन रिचर्ड से प्रेग्नेंट हो गई थीं। नीना गुप्ता ने साल 1989 को मसाबा को जन्म दिया था और बतौर सिंगल पेरेंट उनकी परवरिश की है। जब नीना गुप्ता और विवियन के बीच प्यार ने दस्तक दी थी तो उन दिनों क्रिकेटर पहले से ही शादीशुदा थे। ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस से शादी से इनकार कर दिया था। लेकिन, उनके इनकार के बाद भी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जारी रखी थी। लेकिन, इस बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि जब नीना गुप्ता को बिना शादी के ही अपनी इस प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तो उनका क्या रिएक्शन था? उन्होंने प्रेग्नेंसी का पता चलते ही विवियन को फोन लगाया था और उनसे पूछा था कि वो इस बच्चे को चाहते हैं या नहीं?
जब नीना ने विवियन को दी प्रेग्नेंसी की न्यूज
नीना ने इस बात का जिक्र ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि जब उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तो इससे वो ज्यादा खुश नहीं थीं। लेकिन हां, उन्हें इस बात की खुशी जरूर थी कि उन्होंने विवियन से प्यार किया था। उन्हें जब प्रेग्नेंसी का पता चला तो उन्होंने फौरन विवियन को फोन किया और उनसे पूछा था कि उन्हें बच्चा चाहिए या नहीं? एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि अगर वो ये बच्चा नहीं चाहते हैं तो वो नहीं करेंगी। इस पर विवियन ने नीना से कहा था कि उन्हें अच्छा लगेगा अगर वो इस बच्चे को रखती हैं तो।
लोगों ने किए थे सवाल
इसके साथ ही नीना गुप्ता ने बताया था कि जब उन्होंने विवियन से बात करने के बाद बच्चे को बिना शादी के ही रखने का फैसला किया तो हर किसी ने उन्हें मना किया और कहा था कि वो ये सब अकेले कैसे कर पाएंगी। विवियन पहले से शादीशुदा थे और एक्ट्रेस उनसे शादी नहीं कर सकती थीं और ना ही उनके साथ रह सकती थीं। लोगों के इन सवालों पर नीना गुप्ता ने कहा था कि जब कोई प्यार में होता है तो वो जवानी में अंधा होता है और वो किसी की बात नहीं सुनता है।
आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने मसाबा के जन्म के बाद विवेक मेहरा से शादी की। दोनों अब तक साथ हैं। एक्ट्रेस ने 54 साल की उम्र में विवेक संग फेरे लिए थे। इस कपल की शादी को 16 साल हो चुके हैं और एक्ट्रेस अपनी इस शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।