90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा ऐश्वर्या राय ना केवल अपनी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने अपने नाम कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्ज की हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या को आज भी काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई है। एक समय था जब उनकी पॉपुलैरिटी के आगे कोई टिक नहीं पाया। यहां तक कि एक बार तो करीना कपूर के आगे से उनकी फिल्म को छीन लिया था। यहां तक कि साइनिंग अमाउंट तक उन्हें मिल चुका था। चलिए बताते हैं इसके बारे में…

दरअसल, ऐश्वर्या राय और करीना कपूर (Aishwarya Rai-Kareena Kapoor) से जुड़ा किस्सा फिल्म ‘देवदास’ का है। इसमें पारो के रोल में ऐश्वर्या खूब जंची थीं। उनके एक्सप्रेशन्स एक्टिंग और डांस ने सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि पहले इस रोल के लिए एक्ट्रेस करीना को अप्रोच किया गया था। उन्हें इसके लिए साइनिंग अमाउंट तक मिला था।

करीना कपूर ने सुनाया था किस्सा

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया था कि वो फिल्म ‘देवदास’ के लिए संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थीं। सबसे पहले उनका ही स्क्रीन टेस्ट लिया गया था। इसके लिए उन्हें साइनिंग अमाउंट भी दिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें इस मूवी से बाहर कर दिया गया था और ऐश्वर्या राय को कास्ट कर लिया गया था। करीना कपूर ने कहा था कि फिल्म से बाहर किए जाने की वजह से उन्हें काफी चोट पहुंची थी। वो समय उनके करियर का शुरुआती दौर रहा था। संजय लीला भंसाली की वजह से वो काफी हर्ट हुई थीं। करीना ने कहा था कि अगर उनके पास काम होगा तो वो कभी भी उनके साथ काम नहीं करेंगी।

भंसाली ने खारिज की थी बात

वहीं, करीना कपूर के स्टेटमेंट पर संजय लीला भंसाली की ओर से भी रिएक्शन दिया गया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि करीना, नीता लूला के साथ उनसे मिलने के लिए आई थीं। उन्होंने संजय के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। फिर कॉस्ट्यूम के साथ उनका फोटोशूट हुआ। इस फोटोशूट के बाद संजय लीला भंसाली ने क्लियर किया था कि इससे ये कंफर्म नहीं है कि करीना फिल्म के लिए फाइनल हैं। फोटोशूट के बाद फिल्ममेकर ने करीना को बताया था कि ऐश्वर्या पारो के रोल के लिए परफेक्ट हैं। इस पर एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया था लेकिन, बाद में वो भड़कने लगी थीं।