90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharati) अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती रही हैं। इंडस्ट्री में उनका करियर बहुत छोटा ही रहा मगर लाजवाब रहा। आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन थोड़े समय के भीतर ही जितनी फिल्मों में काम किया उनसे पर्दे पर अलग ही छाप छोड़ी। एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती पर भी फिदा थे। उनकी एक झलक पाने का भी लोग बेसब्री से इंतजार करते थे। उन पर फैंस ही नहीं बल्कि एक्टर्स भी फिदा था। दिव्या का नाम कई एक्टर्स संग जुड़ा साथ ही वो कई अभिनेताओं का क्रश भी रहीं। इसमें से एक गोविंदा भी थे, जो शादीशुदा होकर भी उनसे अट्रैक्ट हो गए थे। इसे लेकर उन्होंने कहा था कि वो भी खुद पर काबू नहीं कर पाए थे। इसके बारे में एक्टर ने खुद बात की थी, चलिए बताते हैं।
दरअसल, गोविंदा ने स्टारडस्ट के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने दिव्या भारती के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों और अट्रैक्शन पर बात की थी। इंटरव्यू में एक्टर ने सरेआम स्वीकारा नजदीकियों की बात को स्वीकारा था। गोविंदा ने एक्ट्रेस की खूबसूरती और खूबियों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो दिव्या भारती के तरफ खुद को अट्रैक्ट होने से संभाल नहीं पाए थे। गोविंदा ने कहा था कि दिव्या की पर्सनैलिटी काफी आकर्षक थी। उनके सामने किसी मर्द को खुद पर काबू करना बहुत मुश्किल होता है।
गोविंदा ने आगे कहा था कि वाइफ सुनीता को बुरा लग सकता है। एक्टर ने ये भी कहा था कि वो खुद को दिव्या के मोह से खुद को रोका था। इसके साथ ही एक्टर ने दूसरी शादी की संभावना के बारे में भी खुलकर बात की थी। दिव्या के साथ संबंधों को लेकर उड़ी अफवाहों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने ज्योतिषीय कुंडली के बारे में भी बताया था। गोविंदा को ज्योतिषी ने बताया था कि उनकी कुंडली में दूसरी शादी की संभावना का भी जिक्र किया था।
‘शोला और शबनम’ के दौरान आई थी नजदीकियां
अब अगर गोविंदा और दिव्या भारती की नजदीकियों के बारे में बात की जाए तो इनकी जोड़ी को हिट फिल्म ‘शोला और शबनम’ में देखा गया था। इसकी शूटिंग के दौरान ही इनके बीच नजदीकियों की खबरें खूब रही थी, जिसे एक्टर ने अपने इंटरव्यू में खुलकर स्वीकारा था। ‘शोला और शबनम’ के अलावा गोविंदा और दिव्या ने साथ में ‘आंदोलन’ और ‘जान से प्यारा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इनमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।