बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा में से एक रही हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। वो सिनेमा जगत में आज भी एक्टिव हैं और एक्टिंग से सभी का दिल जीत रही हैं। उन्होंने एक्टिंग में ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘बॉबी’ से डेब्यू किया था। इसमें दोनों की अदाकारी के साथ ही केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था। लेकिन, इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि एक्ट्रेस को उनकी पहली फिल्म मिली कैसे थी। उनको ये फिल्म एक बीमारी की वजह से मिली थी, जिसका शिकार वो 12 साल की उम्र में ही गई थीं। इसी बीमारी की वजह से ही वो राज कपूर से मिलीं और उनकी किस्मत बदल गई। चलिए बताते हैं उनसे जुड़े इस किस्से के बारे में।

दरअसल, डिंपल कपाड़िया ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था वो 12 साल की उम्र में कुष्ठ रोग यानी कि चरमरोग से पीड़ित हो गई थीं। उन दिनों सभी को लगता था कि ये रोग साथ बैठने और छूने से फैलता है। एक्ट्रेस ने उस पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि उन्हें उन दिनों ये भी नहीं पता था कि कुष्ठ रोग क्या होता है। इस रोग के लक्षण उनकी कोहनी पर दिख रहे थे। उस समय उनके पिता के एक जानने वाले शख्स ने उन्हें देखा तो एक्ट्रेस को कहा था कि उन्हें इस रोग की वजह से स्कूल से निकाल दिया जाएगा।

जब राज कपूर से मिली डिंपल कपाड़िया

डिंपल ने बताया था कि अब इस बीमारी के लक्षण की वजह से उनकी मुलाकात राज कपूर से हुई। वो अपनी फिल्म ‘बॉबी’ के लिए एक सुंदर लड़की को खोज रहे थे और उन्हें किसी ने कहा था कि एक खूबसूरत लड़की है जो कुष्ठ रोग से पीड़ित है। राज कपूर ने अखबार में इसका इस्तिहार भी निकाला था, जिसे डिंपल ने देखा था। उन्होंने इस विज्ञापन को स्कूल में अखबार में पढ़ा था। इस पढ़ने के बाद उन्होंने दोस्तों को कहा था, ‘मैं ही बॉबी हूं।’ इसके बाद वो इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने के लिए चली गई थीं और पहली बार में रिजेक्ट होकर घर चली आई थीं। रिजेक्शन की वजह को लेकर उनसे कहा गया था कि वो ऋषि कपूर से उम्र में बड़ी लगती हैं।

एक्ट्रेस ने बताया था कि वो उन दिनों डायरी लिखती थीं। इसमें राम राम राम लिखा करती थीं। रिजेक्शन को लेकर लगा कि ऐसा कैसे हो सकता है। हालांकि, बाद में डिंपल कपाड़िया को राज कपूर ने फिर से कॉल किया था। इसके बाद से सब अच्छे से चलने लगा। इस तरह से डिंपल कपाड़िया को उनकी पहली फिल्म मिली।

डिंपल कपाड़िया का वर्कफ्रंट

अगर डिंपल कपाड़िया के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘तेरी बातों ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसमें वो शाहिद कपूर के मौसी के रोल में दिखी थीं। फिल्म रोबोटिक लाइफ पर आधारित है। इसमें शाहिद के अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में थीं, जो रोबोट बनी थीं।