रेखा और अमिताभ बच्चन के इश्क के इतने किस्से हैं, जिनके बारे में जानना उनके फैंस को बहुत पसंद है। दोनों के अफेयर को लेकर कई कहानियां जानने को मिलती है, मगर वो एक दूसरे को देखकर अपने रास्ते बदल लेते हैं। मगर अमिताभ बच्चन जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं उन्होंने रेखा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि उस तस्वीर में अन्य कई लोग भी थे।

तस्वीर में अमिताभ बच्चन के हाथ में माइक था और वो अन्य सेलिब्रिटीज के साथ स्टेज पर खड़े थे। इस तस्वीर में उनके साथ विनोद खन्ना, म्यूजिक डायरेक्टर कल्याणजी, राज कपूर, रणधीर कपूर, महमूद, शम्मी कपूर और रेखा खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में बताया था कि इसके पीछे लंबी कहानी है।

तस्वीर में विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन ने सफेद आउटफिट पहना था, रेखा ने हमेशा की तरह सिल्क साड़ी पहनी थी, शम्मी कपूर ने हरे रंग का कुर्ता पजामा पहना था, महमूद ग्रे अटायर में थे और बाकी सभी लोग ब्लैक कपड़ों में नजर आ रेह थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने  लिखा था, “और … आह! इस तस्वीर के पीछे एक लंबी कहानी है। कभी इसके बारे में भी बताया जाएगा।”

बता दें कि कभी रेखा और अमिताभ एक दूसरे के साथ काम करते थे, दोनों ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन जब इनके अफेयर को लेकर चर्चा हुई तो जया बच्चन को इसके बारे में पता चल गया। जया ने रेखा को घर पर बुलाया, पहले उनकी मेहमान नवाजी की और फिर उन्हें चेतावनी दी कि अमित मेरे पति हैं और मेरे ही रहेंगे।

किसी समय पर रेखा और अमिताभ एक साथ बड़ा पर्दा शेयर करते थे और यहां भी वो एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं, लेकिन सालों बाद हालात ऐसे हैं कि रेखा उनकी तस्वीर से भी दूर भागती हैं। एक बार पैपराजी के सामने रेखा पोज दे रही थीं और ऐसा ही कुछ हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…