80-90 के दशक के पॉपुलर एक्टर रजा मुराद (Raja Murad) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में विलेन के तौर पर पहचान बनाई है। रजा मुराद ने अपने एक्टिंग करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने ज्यादातर फिल्मों में नेगेटिव भूमिका प्ले की है। वो 73 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं और फिल्मों में अपने किरदारों से दर्शकों का एंटरटेन कर रहे हैं। ऐसे में अब उनसे जुड़ा दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं, जो उनके जन्म से जुड़ा है। एक्टर ने खुद इस किस्से के बारे में बताया था।
दरअसल, रजा मुराद ने एक बार कपिल शर्मा के शो में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े दिलचस्प खुलासे किए थे। उन्होंने इस बातचीत में अपने जन्म से जुड़ा किस्सा सुनाया था। रजा मुराद ने डॉक्टर का रिएक्शन बताया था कि जब उनका जन्म हुआ था तो उनकी फैमिली से उन्होंने क्या कहा था। जब रजा मुराद का जन्म हुआ था तो डॉक्टर ने उनकी फैमिली से कहा था कि उनके घर गुंडा आया है।
रजा मुराद ने बताया था कि कभी-कभी ऐसा होता है कि कही हुई बात सच हो जाती है और ऐसा ही कुछ उनकी लाइफ में हुआ था। रजा मुराद ने बताया था कि ऐसा ही कुछ उनके जन्म के दौरान हुआ था। उन्होंने बताया था कि जब वो पैदा हुए थे तो डॉक्टर उनकी फैमिली के पास आए और उन्होंने बोला था कि उनके घर गुंडा आया है। इसके बाद डॉक्टर ने कहा था ओह सॉरी सॉरी आपके घर मुंडा आया है। रजा ने ये भी बताया था कि डॉक्टर ने ये बात गलती से कहा था। बॉलीवुड एक्टर का मानना है कि डॉक्टरों की कही ये बात आगे जाकर सच ही साबित हुई थी। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने गुंडे का ही रोल प्ले किया था। उनकी बात सुनने के बाद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगे थे।
250 से ज्यादा फिल्मों में रजा मुराद ने किया है काम
रजा मुराद के करियर की बात की जाए तो उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। एक्टर ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी से लेकर पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। रजा मुराद उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर होने के साथ ही रजा मुराद, जीनत अमान के चचेरे भाई और ‘मुगल-ए-आज़म’ और ‘पाकीज़ा’ के लेखक अमानुल्लाह खान के भतीजे हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1972 में ‘एक नजर’ से की थी। उन्होंने पूरे करियर में ‘त्रिदेव’ से लेकर ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘जोधा अकबर’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।