राजेश खन्ना अपने काम और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। डिंपल कपाड़िया संग उनकी शादी और फिर अलग होना। इसी के साथ उनके अफेयर के किस्से, लोग आज भी याद करते हैं। बता दें कि जिस वक्त डिंपल कपाड़िया के साथ उनके रिश्ते में खटास आ रही थी, तब वह टीना मुनीम के साथ रिलेशनशिप में थे। वह टीना मुनीम को अपने जख्मों का मरहम बताया करते थे।

टीना मुनीम और राजेश खन्ना ने एक साथ कई फिल्में की थीं। दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट थी और दोनों ने एक के बाद एक 11 फिल्में की। दोनों उस वक्त बड़े स्टार्स थे, राजेश खन्ना, टीना से 15 साल बड़े थे और साथ में काम करते-करते दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। उधर डिंपल कपाड़िया के साथ राजेश खन्ना का बसा बसाया घर टूट रहा था और दूसरी तरफ उनका और टीना मुनीम एक दूसरे के करीब आ रहे थे।

हालांकि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। अपने एक इंटरव्यू में टीना मुनीम ने राजेश खन्ना के साथ टूटे रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने राजेश खन्ना को मतलबी बताया था। उन्होंने कहा था, “‘राजेश खन्ना को कोई प्यार नहीं कर सकता है। उनका स्वभाव ऐसा है, सिर्फ खुद से ही प्यार करते हैं।’ वहीं राजेश खन्ना, टीना मुनीम को अपने जख्मों का मरहम कहा करते थे।

इस एक्ट्रेस के साथ लिव इन में रहते थे राजेश खन्ना

टीना मुनीम के अलावा एक्ट्रेस और मॉडल अंजू महेंद्रू के साथ भी रिलेशनशिप में रहे। वह दोनों करीब 7 साल तक लिव इन में रहे और इसके बाद उनका रिश्ता टूट गया। टीना मुनीम की तरह अंजू ने भी राजेश खन्ना के बारे में कुछ ऐसा ही कहा था। दोनों की लव स्टोरी के साथ-साथ ब्रेकअप के भी खूब चर्चे हुए थे। सालों बाद अंजू महेंद्रू ने राजेश खन्ना को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था वह डॉमिनेटिंग नेचर के हैं।

उन्होंने कहा था, “मैं उनसे प्यार करती थी, लेकिन चापलूसी नहीं कर सकती थी। उनकी एक फिल्म फ्लॉप क्या हुई वो झल्ला गए। वो बहुत मूडी किस्म के आदमी थे और मैं उनके पैरों में नहीं गिर सकती थी।”