आज यानी 13 अगस्त को वैजयंती माला का 91वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जो कम ही लोग जानते होंगे। राज कपूर जो अपनी फिल्मों और काम के साथ-साथ लव अफेयर को लेकर भी मशहूर थे, उनकी एक लव स्टोरी वैजयंती माला के साथ भी बनी थी। इनके प्यार के किस्से आज भी फिल्मी गलियारों में मशहूर हैं।

 राज कपूर और वैजयंती माला ने साल 1964 में आई फिल्म ‘संगम’ में काम किया था और तभी दोनों के बीच प्यार की खबर फैल गई। राज कपूर पहले से शादीशुदा थे और बच्चों के पिता था, वैजयंती माला संग उनके अफेयर के कारण उनका परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया था। कृष्णा अपने बच्चों को लेकर घर छोड़कर होटल में रहने के लिए चली गई थीं। लेकिन बाद में वैजयंती माला ने इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट बता दिया था।

वैजयंती माला ने कहा था कि राज कपूर पब्लिसिटी और सुर्खियों में रहने के लिए बहुत उत्सुक रहते थे। अपने अफेयर को भी उन्होंने राज कपूर द्वारा किया गया पब्लिसिटी स्टंट बताया। उनकी किताब में उन्होंने इस लव स्टोरी की खबरों का जिक्र करते हुए काफी कुछ लिखा है। जिसमें ये भी है कि “इन  फालतू की अफवाहें राज कपूर के पीआर की चालबाजी थी। मीडिया में से किसी ने भी मेरा पक्ष जानने की कोशिश नहीं की। यह बिल्कुल निराधार था और इससे मुझे बहुत गुस्सा आया।”

उन्होंने अपनी किताब में बताया है कि जब  वह ‘संगम’ फिल्म बना रहे थे, उन्होंने देखा था कि आरके महिलाओं के प्रति जुनूनी नहीं थे। उन्होंने आरके स्टूडियोज की पब्लिसिटी विंग पर राज कपूर की ऐसी छवि बनाने का आरोप लगाया जहां उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया गया जो अपनी लीड एक्ट्रेस से प्यार करने लगते थे। उन्होंने कहा कि ये सब उनके पीआर का काम था जो ये पेश करते थे आरके वूमनाइजर हैं और उनके अफेयर की खबरें भी पीआर स्टंट ही थी।”

ये तो वैजयंती माला का पक्ष है, लेकिन रिपोर्ट्स में काफी अलग बातें कही गई हैं। ऋषि कपूर ने भी वैजयंती माला के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की थी। ऋषि की किताब में उनके पिता राज कपूर और वैजयंती माला के अफेयर और इससे उनके परिवार पर क्या असर पड़ा था इसके बारे में काफी कुछ बताया गया है।

ऋषि ने बताया था कि पिता और एक्ट्रेस के अफेयर के समय उनकी मां घर छोड़कर चली गई थीं। उन्होंने लिखा है, “मैं बहुत छोटा था जब मेरे पिता का नरगिस जी के साथ अफेयर था, इसलिए मुझ पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ। मुझे यह भी याद नहीं है कि घर में भी कुछ गड़बड़ हुई हो। लेकिन मुझे याद है कि जब पापा वैजयंती माला के साथ जुड़े हुए थे, उस दौरान मैं अपनी मां के साथ मरीन ड्राइव पर नटराज होटल में गया था।”

ऋषि ने लिखा कि उनकी मां ने ठान लिया था कि जब तक राज कपूर का वो मामला खत्म नहीं होता, वो हार नहीं मानेंगी। का फैसला किया था और तय किया था कि जब तक राज कपूर का मामला खत्म नहीं हो जाता, तब तक वह हार नहीं मानेंगी। वैजयंतीमाला ने जो राज कपूर के साथ अपने अफेयर को नकार दिया था, ऋषि कपूर ने उसपर नाराजगी जाहिर की थी।

उन्होंने अपनी किताब में लिखा था, “कई साल पहले एक इंटरव्यू में वैजयंती माला ने मेरे पिता के साथ अफेयर से इनकार किया था। उन्होंने दावा किया था कि मेरे पिता ने प्रचार की भूख के कारण यह रोमांस रचा था। मैं नाराज था। वह इतनी निंदनीय कैसे हो सकती है और दिखावा कर रहीं कि ऐसा कभी हुआ ही नहीं?

बताया जाता है कि जिस वक्त राज कपूर की पत्नी घर छोड़कर गई थीं तब वैजयंती माला ने उन पर शादी का दबाव बनाया था। राज कपूर को तब समझ आ गया था कि उनका परिवार टूट रहा है। उन्होंने अपनी पत्नी को मनाया और वादा किया कि वो सब खत्म कर देंगे और इसके बाद उन्होंने वैजयंती माला के साथ कोई फिल्म भी नहीं बनाई।