90 के दशक की हिट फिल्मों में से एक ‘राज’ तो आपको लोगों को याद होगी। भला याद भी कैसे ना हो। हॉरर फिल्म जो थी। साथ ही इसके गाने बेहद ही रोमांटिक थे। इसमें डीनो मोरिया और बिपाशा बसु की खूब केमिस्ट्री जमी थी। इस मूवी के एक-एक सीन आज भी लोगों के जहन में हैं। वो काफी डरावने रहे थे। इसके सीन ही नहीं बल्कि गाने तक आज भी बजते हैं तो पुराने दिनों की याद दिला देते हैं। आशिकों के टूटे दिल के अरमान जग जाते हैं। इसमें डीनो मोरिया और बिपाशा बसु के अलावा एक और एक्ट्रेस थी, जिसका डायलॉग ‘मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी’ काफी पॉपुलर रहा था और उन्होंने इसमें एक डरावनी भूतनी का रोल प्ले किया था। ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
दरअसल, ‘राज’ में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु के अलावा एक्ट्रेस मालिनी शर्मा थीं। उन्होंने एक भूतनी का रोल प्ले किया था। ये फिल्म और उनका किरदार रोंगटे खड़े कर देने वाला था। फिल्म में देखने के लिए मिला था कि पहले डीनो मोरिया का अफेयर मालिनी से होता है। दोनों के बीच बेहद ही इंटीमेट और रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे। फिल्म में डीनो शादीशुदा होते हैं, जिसकी वजह से वो एक्ट्रेस को अपनाने से इनकार कर देते हैं और मालिनी गोली मारकर आत्महत्या कर लेती हैं। फिर वो फिल्म में भूत बनकर एंट्री करती हैं और वो बिपाशा बसु तक को डरा देती हैं। उनकी रूह कंपा देती हैं। इसमें उनकी एक्टिंग की ही नहीं बल्कि खूबसूरती की भी काफी चर्चा रही थी।

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने अपने करियर में कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो बॉम्बे वाइकिंग के गाने ‘क्या सूरत है’ में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री मीका सिंह के गाने ‘सावन में लग गई आग’ में काम कर चुकी हैं।
कहां हैं मालिनी शर्मा?
एक्ट्रेस मालिनी शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने प्रियांशु चटर्जी से शादी की थी, लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। उनका कुछ ही समय में तलाक हो गया था। अब मालिनी शर्मा कहां और क्या कर रही हैं इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है।