CineGram: बॉलीवुड फिल्मों में कपूर खानदान का जलवा है। इस कपूर खानदान की परंपरा शुरू हुई थी पृथ्वीराज कपूर नसे, जिन्होंने अपने खानदान को विरासत में नाम और कला दी है, जिसे इस परिवार ने आज भी कायम रखा है। पृथ्वीराज कपूर के काम के साथ उनके जीवन से जुड़े तमाम किस्से हैं। वह भले ही कला के महारथी रहे हों, लेकिन कई बार वो काफी कठोर शब्दों का इस्तेमाल कर दिया करते थे। ऐसा ही कुछ उन्होंने शत्रुघन सिन्हा के सामने कर दिया था, जिसे लेकर बाद में खूब बवाल हुआ था।

बता दें कि शत्रुघन ने राज कपूर के साथ फिल्म ‘खान दोस्त’ में काम किया था। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई लेकिन राज कपूर के साथ उनका रिश्ता काफी अच्छा बन गया। शत्रुघन, राज कपूर को अपना आदर्श मानते थे, लेकिन उनके पिता की एक बात से वो खफा थे.

Imdb.com की रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघन सिन्हा कहते थे कि उनकी एक्टिंग सीखने के दिनों में पृथ्वीराज कपूर उनके एक्टिंग स्कूल आए थे। उन्होंने उस दौरान छात्रों के सामने कुछ ऐसा कहा था जो बिल्कुल अच्छा नहीं था। शत्रुघन सिन्हा अक्सर उस किस्से का जिक्र लोगों से किया करते थे। ये बात कपूर परिवार को पसंद नहीं आती थी।

CineGram: ‘जो सबसे कम पैसे में आए उसे ले लो…’, ‘राम तेरी गंगा मैली’ की एक्ट्रेस ने बताया साइन करने के बाद भी हीरोइन बदल देते थे मेकर्स

एक इंटरव्यू में शत्रुघन सिन्हा ने ये तक कह दिया था कि पृथ्वीराज कपूर को अपने फैंस से सही व्यवहार करना चाहिए, उन्हें अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए। शत्रुघन सिन्हा ने कई मौकों पर इस घटना का जिक्र किया, उनके करीबी रहे राज कपूर ने तो इसपर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन शम्मी कपूर इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाए।

CineGram: हिंदी सिनेमा के इस विलेन के घर शराब पार्टी किया करते थे मौसमी चटर्जी, परवीन बॉबी समेत ये स्टार्स, नशे में चूर राजेश खन्ना…

सेट पर मचा था बवाल

एक दिन जब शत्रुघन सिन्हा, राज कपूर के साथ आर के स्टूडियो में ‘खान दोस्त’ की शूटिंग कर रहे थे तो शम्मी कपूर वहां पहुंचे और शत्रुघन से उनके बयान के बारे में बात की। दोनों के बीच बात शुरू होने के कुछ देर बाद ही बहस शुरू हो गई। शम्मी कपूर ने गुस्से में शत्रुघन का कॉलर पकड़ा और उन्हें स्टूडियो के बाहर ले जाकर पटक दिया। कहा जाता है कि उन्होंने आर के स्टूडियो में सिन्हा की एंट्री भी बंद करवा दी थी। शत्रुघन ने अपनी बातों के लिए बाद में माफी मांगी थी।